हवाई सेवा विस्तार हेतु डॉ. कल्ला को सौंपा ज्ञापन कोटा की तर्ज पर बीकानेर को भी मिले निशुल्क भूमि :- पचीसिया

हवाई सेवा विस्तार हेतु डॉ. कल्ला को सौंपा ज्ञापन कोटा की तर्ज पर बीकानेर को भी मिले निशुल्क भूमि :- पचीसिया

बीकानेर@जागरूक जनता। जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया एवं व्यवसायी विष्णु पुरी ने बीकानेर में हवाई सेवा विस्तार हेतु कोटा की तर्ज पर निशुल्क भूमि उपलब्ध करवाने हेतु राज्य सरकार से अनुशंसा करने हेतु शिक्षा मंत्री डॉ. बुलाकीदास कल्ला को ज्ञापन सौंपा | ज्ञापन में बताया गया कि बीकानेर जिला अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर स्थित होने के कारण राजस्थान में सामरिक दृष्टि से महत्त्वपूर्ण जिला है | बीकानेर के पापड़, भुजिया, रसगुल्ला एवं कृषि आधारित, लकड़ी शिल्प एवं फर्नीचर तथा ऊनी कारपेट अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर विख्यात है | इसके अतिरिक्त सिरेमिक उत्पादों का भी निर्यात यहाँ से होता है | राजस्थान का बीकानेर जिला एशिया की सबसे बड़ी ऊन मंडी के नाम से भी विख्यात है | वर्तमान व्यवस्थाओं को देखते हुए बीकानेर से कोलकात्ता, गुवाहटी, बेंगलूरू व मुंबई जैसे महानगरों के लिए हवाई सेवाओं की नितांत आवश्यकता महसूस की जा रही है क्योंकि बीकानेर संभाग के औद्योगिक व व्यापारिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को अपने व्यापार के सिलसिले में मुंबई, कोलकात्ता, गुवाहटी व बेंगलुरु आना- जाना रहता है | राजस्थान सरकार द्वारा जारी मिशन निर्यातक बनो के तहत भी अधिक से अधिक उत्पाद निर्यात करने हेतु प्रोत्साहित किया जा रहा है | औद्योगिक विकास एवं वर्तमान आवश्यकताओं को देखते हुए सिविल एयरपोर्ट का विकास एवं विस्तार होना वर्तमान समय की आवश्यकता भी है | पूरे बीकानेर संभाग के औद्योगिक व व्यापारिक विकास को देखते हुए कोटा की तर्ज पर बीकानेर को भी वर्तमान एयरपोर्ट से सटती 58.18 हेक्टेयर भूमि निशुल्क उपलब्ध करवाई जाए ताकि बीकानेर की भी महानगरों से कनेक्टिविटी सुलभ हो सके |

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...