गुरुवार को सभी वर्गों के लिए मेगा वेक्सीनेशन केम्प,9 बजे ओपन होगी स्लॉट बुकिंग,लेकिन जान लीजिए खबर,वरना होंगे परेशान

गुरुवार को जिले में सभी वर्गों के लिए मेगा वेक्सीनेशन केम्प,9 बजे ओपन होगी स्लॉट बुकिंग,लेकिन जान लीजिए खबर,वरना होंगे परेशान

बीकानेर@जागरूक जनता। बीकानेर में गुरुवार को मेगा वेक्सीनेशन को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने पूरी तैयारी कर ली है जंहा इस केम्प में 18+ ओर 45+ दोनो आयु वर्गों के लिए वेक्सीनेशन होगा । जिसकी बुकिंग के लिए ऑनलाइन स्लॉट आज रात 9 बजे करीब ओपन होगा । आरसीएचओ डॉ राजेश गुप्ता ने बताया गुरुवार को 18+ (18 से 44 आयु) वर्ग वालों का जिले में 11 जगहों पर वेक्सीनेशन होगा जिसमें से बीकानेर शहर में सिर्फ पीबीएम में पीएमआर के दो केंद्रों और ग्रामीण क्षेत्रों के 9 स्वास्थ्य केंद्रों में वेक्सीन की डोज लगाई जाएगी । जिसके लिए ऑनलाइन स्लॉट बुकिंग आज रात करीब 9 बजे ओपन होगी । वंही 45+ वालों का भी वेक्सीनेशन प्लान गुरुवार को जिले में कुल 27 जगहों पर होगा जिसमें नोखा तहसील में 5 सेशन कोविशील्ड के लगेगें और शहर में 22 केंद्रो में कोवेक्सीन की डोज लगाई जाएगी । जिन्हें कोवेक्सीन की डोज लगाए हुए 28 दिन या उससे अधिक हो गए है वे गुरुवार को दूसरी डोज लगवा सकते है । आइसीएचओ डॉ गुप्ता ने बताया गुरुवार को रसद विभाग व इस व्यवस्था से जुड़े एलपीजी, राशन डीलर, पेट्रोलियम पदार्थों से जुड़े कार्मिकों का एक बड़ा केम्प फोर्ट डिस्पेंसरी में 18 से 44 आयु वर्ग वालों के लिए लगाया जाएगा जिसमे करीब 600 से अधिक टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है ।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 14 October 2026

Jagruk Janta 14 October 2026Download https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14https://www.facebook.com/jagrukjantanews/https://www.instagram.com/jagruk_janta/https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hGhttps://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414

Jagruk Janta Hindi News Paper 7 October 2026

Jagruk Janta 7 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...