जिला अस्पताल में 2 मार्च को चिकित्सा शिविर आयोजित होगा

बीकानेर@जागरूक जनता।एस डी एम राजकीय जिला चिकित्सालय में जिला एनसीडी इकाई एवं जिला चिकित्सालय  के संयुक्त तत्वावधान में  02 मार्च को निःशुल्क शिविर का आयोजन किया जायेगा अधीक्षक डॉ प्रवीण चतुर्वेदी ने बताया कि  शिविर प्रभारी डॉ. संजय खत्री और विषय विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा रोगियों की जांच की जायेगी और गैर संचारी रोगों की जानकारी एवं आवश्यक उपचार उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि डॉ. जसविंदर गिल, डॉ. अनीता सिंह, डॉ. इशीका वशिष्ठ, डॉ. हिमाशु दाधिच चि.अ. दन्त एवं अन्य चिकित्सक शिविर में अपनी सेवाएं देंगे। शिविर में सामान्य पुरुष एवं महिलाओं के कैंसर संबंधित स्क्रीनिंग की जायेगी एवं आवश्यक बचाव एवं उपचार बताए जायेंगे। जिला एनसीडी इकाई से इद्रजीत ढ़ाका, धनराज (एल.टी) पुनित रंगा, उमेश पुरोहित, गिरधर गोपाल किराडू आदि  केम्प में सहयोग प्रदान करेंगे एवं आई.ई.सी मेटिरियल का प्रचार प्रसार आम जनता में किया जायेगा।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

प्रभारी सचिव गायत्री राठौड़ के नेतृत्व में अटल वन शाहपुरा में लगाए 615 पौधे

जयपुर। वन विभाग,जिला प्रशासन, पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास...

BJP प्रत्याशी 1 सितंबर से लापता, सुराग नहीं मिला तो धरने पर बैठ गई Congress प्रत्याशी

प्रागपुरा नगर पालिका के वार्ड नंबर 32 से बीजेपी...

स्व. श्री जुगल किशोर Biyani की 24वीं पुण्यतिथि पर विशाल रक्तदान शिविर आयोजित

जयपुर। विद्याधर नगर स्थित बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेजेस में...

Jagruk Janta Hindi News Paper 2 September 2026

रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊 🌸        https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14https://www.facebook.com/jagrukjantanews/https://www.instagram.com/jagruk_janta/https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hGhttps://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414