बीकानेर के वरिष्ठ उद्योगपति सोनावत को मातृ शोक, उद्योग जगत में शोक की लहर

बीकानेर के जाने माने वरिष्ठ उद्योगपति पवन सोनावत की माताजी श्रीमति गुट्टी देवी का गुरुवार दोपहर हुवा निधन ।

बीकानेर@जागरूक जनता । बीकानेर के जाने माने वरिष्ठ उद्योगपति पवन सोनावत की माताजी श्रीमति गुट्टी देवी का गुरुवार दोपहर निधन हो गया । गुट्टी देवी के पौत्र प्रकाश सोनावत ने बताया कि उनकी दादीजी की तबियत बीते दिनों से नाजुक थी, सांस लेने में दिक्कत हो रही थी, इस पर उन्होंने स्वेच्छा से संथारा लेने का प्रण किया और गुरुवार दोपहर उन्होंने संथारा सलेखना पूरा करते हुवे अंतिम सांस ली । सोनावत ने बताया उठावणा शुक्रवार दिनांक 12.2.21 को सुबह 9.15 एवं नियमित बैठक दिनांक 12.2.21 से 17.2.21 तक 10 बजे से 4 बजे तक निवास स्थान नईलाइन, ओसवाल पंचायती के पास रखी गई है । बता दे, गुट्टी देवी अपने पीछे अपना भरा-पूरा परिवार छोड़ कर गई है,जिसमे पवन- शकुंतला ( पुत्र – पुत्रवधू ), प्रकाश – सोनिया, दीपक – पुजा, लोकेश – पुजा ( पौत्र-पौत्रवधू ), प्रयाग, पुर्वीक, कृष्णम ( पड़पौत्र ), अराध्या ( पड़पौत्री ), रतन – सुरेश सुखाणी ( पुत्री – दामाद ), नीलू – सुमित डागा ( पौत्री – दामाद ), मनीष, मिलाप ( दोहिता ) सहित परिवार के आदि सदस्य है । वंही इस दुःखद सूचना मिलते ही उद्योग जगत सहित राजनेताओं ने परिवार को इस असमय दुःखद घड़ी में सांत्वना दी है ।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

महिला ने दिया एक साथ 4 बच्चों को जन्म, डॉक्टर बोले- 24000 में से 1 मामला आता है ऐसा

झालावाड़ की ज्योति कश्यप का झालावाड़ के जनाना अस्पताल...

Jagruk Janta Hindi News Paper 8 July 2026

Jagruk Janta 8 July 2026Download रिएक्ट करें♥️      जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल...

अयोध्या में राम मंदिर दान चोरी मामला : धन का बाग में होता था बंटवारा!

अयोध्या में राम मंदिर दान चोरी मामले में रोज...