मास्क ही है सुरक्षा कवच,सात राज बटालियन के एनसीसी कैडेट्स ने चलाया जागरूकता कैंपेन

मास्क ही है सुरक्षा कवच,सात राज बटालियन के एनसीसी कैडेट्स ने चलाया जागरूकता कैंपेन

बीकानेर@जागरूक जनता। जन अनुशासन पखवाड़े के दौरान आमजन में जागरुकता की मुहिम के तहत एनसीसी की सात राज बटालियन के कैडेट्स द्वारा शुक्रवार को रानी बाजार से रेलवे स्टेशन, लालजी होटल तक राहगीरों ,दुकानदारों,ऑटो चालकों को मास्क लगाने और दो गज की दूरी रखने की समझाइश की। इस दौरान कैडेट्स द्वारा सार्वजनिक स्थलों, ई मित्र केंद्रो, दुकानों पर जनसंपर्क कार्यालय द्वारा प्रकाशित जागरूकता संदेश के स्टीकर भी चस्पा किए गए। कैडेट्स ने आमजन को समझाया कि जन अनुशासन पखवाड़े के दौरान बेवजह घरों से बाहर न निकलें। आपका मास्क आपका सुरक्षा कवच है, इसलिए मास्क का उपयोग जरूर करें। साथ ही बताया कि सरकार द्वारा जो गाइडलाइन जारी होती है उसकी पालना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है ।
कैडेट्स ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि कोरोना से बचाव में वैक्सीनेशन भी अहम है, इसलिए प्रत्येक पात्र व्यक्ति वैक्सीनेशन प्राथमिकता से करवाएं।
जनसंपर्क विभाग के सहायक  निदेशक हरिशंकर आचार्य ने बताया कि जिला कलक्टर के निर्देशानुसार एनसीसी कैडेट्स कई दिनों से अलग अलग स्थानों पर जागरूकता अभियान चलाकर आमजन को जन अनुशासन पखवाड़ा में स्व अनुशासन के तहत अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील भी कर रहे हैं ।
जागरूकता कैंपेन में सात राज बटालियन सीनियर अंडर ऑफिसर हितेश शर्मा, अंडर ऑफिसर तुषार बजाज सहित अन्य कैडेट्स मौजूद रहे।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 11 March 2026

Jagruk Janta 11 March 2026Download जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को...

Jagruk Janta Hindi News Paper 4 March 2026

Jagruk Janta 4 March 2026Download जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को...

शिक्षा, सेवा और संकल्प का नाम: डॉ. राजकुमार

आबूरोड़. माधव विश्वविद्यालय के चेयरमैन डॉ. राजकुमार उन शिक्षाविदों...

Jagruk Janta Hindi News Paper 25 Febuary 2026

Jagruk Janta 25 Febuary 2026Download जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को...