मनीष खत्री प्रदेश महामंत्री नियुक्त, प्रशंसकों ने मिठाईयां बांट कर किया खुशी का इजहार

बीकानेर@जागरूक जनता । राजस्थान प्रदेश राजीव गांधी यूथ फैडरेशन के प्रदेशाध्यक्ष मोहम्मद रमजान रंगरेज ने प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए मनीष खत्री को प्रदेश महामंत्री नियुक्त किया है । यह नियुक्ति फैडरेशन के प्रदेश संयोजक व पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजस्थान विधानसभा रामेश्वर डूडी के निर्देश पर की गई है । प्रदेश नेतृत्व ने खत्री को निर्देश दिए है कि वे फैडरेशन की रीति नीति व राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं का प्रचार प्रसार कर आमजन को राहत दिलाएंगे । खत्री की इस नियुक्ति पर उनके प्रशंसकों, परिजनों सहित समाज  में खुशी की लहर है । इस दौरान मिठाईयां बांटकर खुशी का इजहार किया गया । उल्लेखनीय है, मनीष खत्री पंजाबी समाज के उभरते युवा नेता है । इनमें आमजन की सेवा व सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने का जज्बा कुट-कूटकर भरा हुआ है ।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

शिक्षा, सेवा और संकल्प का नाम: डॉ. राजकुमार

आबूरोड़. माधव विश्वविद्यालय के चेयरमैन डॉ. राजकुमार उन शिक्षाविदों...

Jagruk Janta Hindi News Paper 25 Febuary 2026

Jagruk Janta 25 Febuary 2026Download जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को...