पाक हिन्दू विस्थापितों की समस्या हल के लिए कार्य योजना बनाएं-संभागीय आयुक्त

पाक हिन्दू विस्थापितों की समस्या हल के लिए कार्य योजना बनाएं-संभागीय आयुक्त

बीकानेर@जागरूक जनता। संभागीय आयुक्त बी.एल. मेहरा ने वीडियों कॉन्फेंस के माध्यम से संभाग के जिला कलक्टर एवं पुलिस अधिकारियांे के साथ पाक हिन्दू विस्थापितों की समस्याओं के बारे में जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
संभागीय आयुक्त कार्यालय से शुक्रवार को मेहरा ने जिला कलक्टर बीकानेर नमित मेहता , चूरू, हनुमानगढ़ व श्रीगंगानगर एवं पुलिस अधिकारियों से पाक हिन्दू विस्थापितों की विभिन्न समस्याओं को जाना और समस्याओं का तुरन्त समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने पाक हिन्दू विस्थापितों को नागरिता, उनके पुर्नवास, भूमि आवंटन आदि के मामलों के निस्तारण की कार्य योजना बनाकर आगामी 15 दिनों में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।  
इस अवसर पर पाक हिन्दू विस्थापितों के आवेदनकर्ताओं को नागरिकता दिलाने, नागरिकता प्रदान करने की प्रक्रिया पर  भी चर्चा हुई। चौहटन विधायक पदमाराम मेघवाल और हिन्दु सिंह सोढ़ा ने पाक हिन्दू विस्थापितों को नागरिता देने के विभिन्न बिन्दुओं पर चर्चा कर, उनकी समस्याओं का समाधान करने की आवश्यकता जताई।
वीसी में अतिरिक्त संभागीय आयुक्त ए.एच.गौरी, अतिरिक्त उप निवेशन आयुक्त अलका बिश्नोई सहित संबंधित अधिकारी विभागों के अधिकारी शामिल हुए।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...