आठ मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबित

आठ मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबित

बीकानेर@जागरूक जनता। जांच के दौरान विभिन्न अनियमितताएं पाए जाने के बाद 8 मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलम्बित कर दिए गए हैं। 
औषधि अनुज्ञापन प्राधिकारी एवं सहायक औषधि नियंत्रक सुभाषचंद्र मुटनेजा ने बताया कि पूगल स्थित महादेव ड्रग एजेन्सी एवं लक्ष्मी मेडिकल स्टोर के अनुज्ञापत्र 20 से 27 सितम्बर तक, पूगल स्थित पूनिया मेडिकल एण्ड जनरल स्टोर के अनुज्ञापत्र 20 व 29 सितम्बर तक, सांखला फांटा कोलायत स्थित आयुष मेडिकल एण्ड जनरल स्टोर का अनुज्ञापत्र 13 से 20 सितम्बर तक, खाजूवाला स्थित चौधरी मेडिकल एजेन्सी का अनुज्ञापत्र 13 से 24 सितम्बर तक निलंबित कर दिया गया हैं।
मुटनेजा ने बताया कि पुलिस लाईन स्थित विजय मेडिकल एण्ड जनरल स्टोर तथा भुट्टों का चौराहा स्थित सरताज मेडिकल एण्ड जनरल स्टोर के अनुज्ञापन पत्र 20 से 24 सितम्बर तक तथाआर्मी गेट के सामने स्थित फैयाज मेडिकल एण्ड जनरल स्टोर के अनुज्ञापन पत्र 13 व 14 सितम्बर के लिए निलम्बित कर दिए गए हैं।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related