कृषक उपहार योजना: राज्य स्तर ऑन-लाईन लॉटरी में कोटा के कृषक गोलू को मिला 2 लाख 50 हजार रूपये का प्रथम पुरस्कार

जयपुर। शासन सचिव कृषि एवं उद्यानिकी श्री राजन विशाल की अध्यक्षता में सोमवार को पंत कृषि भवन में कृषक उपहार योजना के तहत कृषि विपणन विभाग द्वारा राज किसान पोर्टल पर राज्य स्तरीय ऑन-लाईन लॉटरी निकाली गई।
योजना के तहत कृषि उपज मण्डी कोटा के कृषक श्री गोलू के 2 लाख 50 हजार रूपये का प्रथम पुरस्कार, हनुमानगढ मण्डी के कृषक श्री ओम प्रकाश के 1 लाख 50 हजार रूपये का द्वितीय पुरस्कार और कोटा कृषि उपज मंडी मण्डी के कृषक श्री रामभरोस के 1 लाख रूपये का तृतीय पुरस्कार निकला। योजना में सम्बन्धित कृषक को पुरस्कार राशि का भुगतान सम्बन्धित मण्डी समिति से किया जाता है। मण्डी उक्त भुगतान राशि का पुनर्भरण राजस्थान राज्य कृषि विपणन बोर्ड से प्राप्त करती है।

उल्लेखनीय है कि कृषि विभाग द्वारा कृषकों के लिए कृषि उपज को ई-नाम के माध्यम से विक्रय करने तथा ई-पेमेन्ट के माध्यम से भुगतान प्राप्त करने के लिए प्रेरित करने एवं कृषकों को अपनी उपज का अधिकाधिक लाभ दिलाने के उद्देश्य से कृषक उपहार योजना लागू की गई है।
योजना के तहत पुरस्कार मण्डी स्तर पर प्रत्येक 6 महीने में गेट पास की विक्रय पर्चियों तथा ई-पेमेन्ट की विक्रय पर्चियों के आधार पर अलग-अलग प्रथम पुरस्कार 25 हजार, द्वितीय 15 हजार और तृतीय 10 हजार रूपये के ईनाम दिये जाते है।
खण्ड स्तर पर प्रत्येक 6 महीने में 50 हजार रूपये, 30 हजार रूपये और 20 हजार रूपये प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय पुरस्कार के तौर पर दिये जाते है। साथ ही राज्य स्तर पर वर्ष में एक बार प्रथम पुरस्कार 2 लाख 50 हजार, द्वितीय पुरस्कार 1 लाख 50 हजार और तृतीय पुरस्कार 1 लाख रूपये के दिये जाते है।

इस दौरान निदेशक कृषि विपणन विभाग श्री राजेश कुमार चौहान, अतिरिक्त निदेशक कृषि विपणन विभाग श्री रविन्द्र कुमार शर्मा, प्रभारी योजना श्री प्रमोद कुमार सत्या सहित कृषि विपणन विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 4 March 2026

Jagruk Janta 4 March 2026Download जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को...

शिक्षा, सेवा और संकल्प का नाम: डॉ. राजकुमार

आबूरोड़. माधव विश्वविद्यालय के चेयरमैन डॉ. राजकुमार उन शिक्षाविदों...

Jagruk Janta Hindi News Paper 25 Febuary 2026

Jagruk Janta 25 Febuary 2026Download जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को...