बेटे की चाहत में किया था किडनैप:4 बेटियां थीं, आरोपी की मां-पत्नी की गोद में खेलता मिला 4 महीने का मासूम

जयपुर। राजस्थान के सबसे बड़े SMS हॉस्पिटल से 4 महीने का बच्चा (दिव्यांश) चोरी करने वाला शनिवार को जयपुर के मानसरोवर में पकड़ा गया। आरोपी की चार बेटियां थीं। बेटा नहीं होने के कारण उसने दिव्यांश को किडनैप किया था। आरोपी के घर पुलिस पहुंची तो उसकी मां और पत्नी की गोद में बच्चा खेलता मिला। पुलिस ने CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी का हुलिया जारी किया था। इसके अलावा MP-UP तक टीमें भेजी गई थीं। SMS हॉस्पिटल थाना पुलिस फिलहाल उससे पूछताछ कर रही है।

महेश नगर थाने के कॉन्स्टेबल भीम सिंह को सूचना मिली थी। पुलिस की ओर से जारी हुलिया को देख लोग पहचान गए थे। कुछ लोगों ने भीम सिंह को पूरी जानकारी दी। कहा कि मानसरोवर इलाके की वीटी चौराहे पर यह युवक दिखता है। इसके बाद पुलिस ने जानकारी जुटानी शुरू कर दी थी।

एडि. कमिश्नर (फर्स्ट) अजय पाल लाम्बा ने शनिवार को बताया कि बच्चा चोरी के मामले में हेमेंद्र उर्फ राजू (29) निवासी नदवई, भरतपुर को गिरफ्तार किया गया है। वह मानसरोवर इलाके में किराए से रहता है। वह दिहाड़ी मजदूरी के लिए रोज मानसरोवर वीटी रोड चौराहे पर जाता था। पिछले चार दिन से वह चौराहे पर नहीं आ रहा था। बच्चा चोरी करने के बाद वह किसी से मिल भी नहीं रहा था।

परिवार में नहीं था कोई बच्चा
SMS हॉस्पिटल से बच्चा चोरी के बाद CCTV में कैद हुआ। तलाश के लिए आमजन को बच्चा चोर का हुलिया जारी किया गया। हुलिए के आधार पर पुलिस को आरोपी राजू के बारे में पता चला। पुलिस ने शनिवार सुबह राजू के मोबाइल नंबर वीटी रोड चौराहे पर खड़े होने वाले उसके साथियों से लिया था। कॉन्टैक्ट करने पर राजू ने खुद को गांव में होने की जानकारी दी।

लोकेशन निकाली तो खुली पोल
पुलिस ने लोकेशन निकलवाई तो वह जयपुर की आई। राजू के घर पुलिस ने शनिवार शाम करीब 4 बजे दबिश दी। घर में दिव्यांश उसकी मां-पत्नी की गोद में खेलता मिला। राजू और बच्चे को पुलिस थाने ले आई। जांच में सामने आया है कि आरोपी के परिवार में बच्चे की जरूरत थी। इसके चलते उसने SMS हॉस्पिटल से बच्चा दिव्यांश को चोरी किया।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

महिला मानसिक स्वास्थ्य विषयक वाद विवाद प्रतियोगिता आयोजित

जयपुर. वूमेन मेंटल हेल्थ स्पेशलिटी सेक्शन, इंडियन साइकाइट्रिक समिति...

Jagruk Janta Hindi News Paper 24 JUne 2026

Jagruk Janta 24 June 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...