केजरीवाल का पीए बिभव गिरफ्तार, MLC रिपोर्ट में स्वाति के गाल पर 2×2 सेंटीमीटर की चोट

Swati Maliwal Assault Case Updates: दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने मुख्यमंत्री (Delhi CM) अरविंद केजरीवाल के निजी सहायक बिभव कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।

नई दिल्ली. Swati Maliwal Assault Case Updates:राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के साथ मारपीट के मामले में दिल्ली पुलिस ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निजी सहायक बिभव कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। पीए बिभव कुमार को शनिवार को गिरफ्तार करने के बाद फिलहाल दिल्ली पुलिस पूछताछ कर रही है। इस पूछताछ के बाद दिल्ली पुलिस बिभव कुमार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। गौरतलब है कि बिभव कुमार पर सांसद मालीवाल के साथ मारपीट का आरोप है। इस मामले में दोनों तरफ से ही आरोपों और वीडियों की बौछार हो रही है। मालीवाल ने इस मामले में प्राथमिकी भी दर्ज कराई है। इसके बाद ही पूरी कार्रवाई शुरू हो गई है। बताया जा रहा है कि स्वाति मालीवाल केजरीवाल के जेल से आने के बाद वह मिलने गई थी।

MLC रिपोर्ट में हुआ मारपीट का खुलासा
भारतीय आर्युविज्ञान संस्थान ने स्वाति मालीवाल के साथ मारपीट का खुलासा किया है। अपनी चिकित्सा जांच में बताया है कि मालीवाल के बाएं पैर पर 3×2 सेंटीमीटर की चोट आई है। इसके साथ ही मालीवाल दाहिने गाल पर 2×2 सेंटीमीटर में चोट के निशान हैं। गौरतलब है कि मारपीट का आरोप दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निजी सचिव पर है। इसी मामले में उसे अब गिरफ्तार भी कर लिया गया है।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...