कौशल राज किशोर के नए गीत पेड़ बचाओ पेड़ लगाओ में पेड़ों की महिमा का भरपूर गुणगान

आधुनिकता के दौर में पेड़ पौधों की कमी के कारण प्रकृति और पर्यावरण पूर्ण रूप से लगभग ख़तरे में है। यह बात अलग है कि लोगों को इसका ज्ञान होने के बाद भी लोग पर्यावरण संरक्षण पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। कौशल ने बताया कि “पेड़ बचाओ पेड़ लगाओ” गीत को बनाने में उनके अकेले की मेहनत नहीं है..वन मंडल कोटा के साथ-साथ प्रदेश रावल समाज जैसी संस्थाओं कि इसमें बड़ी भूमिका है। जिन्होंने इस गीत को बनाने में मेरा साथ दिया।

पेड़ बचाओ पेड़ लगाओ गीत की भूमिका पर्यावरण संरक्षण में अतुलनीय है। पर्यावरण संरक्षण जागरूकता जन जन तक पहुंचाने का इससे बढ़िया और कोई माध्यम नहीं हो सकता।यह गीत जितना सुनने में अच्छा है उतना ही इसको देखने में आनंद आएगा।यह गीत हर पर्यावरण प्रेमी से जुड़ा है और इस गीत को हर पर्यावरण प्रेमी को सुनना और देखना चाहिए।क्योंकि इसके बोल इतने मधुर हैं जिसे गुनगुनाए बिना आप रह नहीं सकते। कौशल राज किशोर और प्रदेश रावल समाज से भंवर रावल द्वारा इस गीत को हाल ही में सेवानिवृत हुए वन मंडल अधिकारी जयराम पांडेय के साथ मिलकर बनाया गया है।
गीत को अपनी मधुर आवाज दी है प्रसिद्ध बॉलीवुड गायिका रेखा राव और ग़ज़ल ख़ज़ाना विनर सुरेंद्र रावल ने और एम जी गणेश,आदित्य गौतम और कौशल ने।

इस गीत को लिखा और कंपोज किया है कौशल राज किशोर ने जिसमें संगीत है मुंबई के अनुभवी संगीतकार द्रोण रामनारायण का। जिनके संगीत ने इस गाने को करण प्रिय बना दिया है। “पेड़ बचाओ पेड़ लगाओ” गीत 31 अक्टूबर को कौशल राज किशोर के यूट्यूब चैनल पर रिलीज़ किया गया है।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

गंगा दशहरे पर अलख पंथ के प्रणेता श्री उदयगिरी जी महाराज की मूर्ति की विधिवत प्राण प्रतिष्ठा

'देवो भूत्वा देवं यजेत' और 'सुप्रतिष्ठोभव' की वेद ध्वनियों...

विश्व पर्यावरण दिवस पर निकली जन जागरूकता रैली।

भरतपुर हरित बृज सोसायटी एवं प्रदूषण नियंत्रण मंडल के...

Jagruk Janta Hindi News Paper 4 June 2025

Jagruk Janta 4 June 2025Download

UEM जयपुर राजस्थान के छात्रों को उनके ड्रीम जॉब्स दिलाने में बना अग्रणी

संस्थान 100% प्लेसमेंट, ₹72 लाख का पैकेज और अंतरराष्ट्रीय...