Jawan Box Office Collection: ‘जवान’ की छप्पर फाड़ कमाई, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर काटा बवाल

Box Office Collection: शाहरुख खान की ‘जवान’ ब्लॉकबस्टर साबित हुई है। ऐेसे में सोमवार को भी फिल्म ने करोड़ो का कलेक्शन किया है।

नई दिल्ली. सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म ‘जवान’ (Jawan) बॉक्स ऑफिस पर हर रोज अपनी लागत से ज्यादा कमा रही है। जवान के सामने हर फिल्म फिकी पड़ रही है। चाहे वह सनी देओल (Sunny Deol) की गदर 2 (Gadar 2) हो या आयुष्मान खुराना की ड्रीम गर्ल 2 (Dream Girl 2) हो। जवान के जो जबरदस्त आंकड़े सामने आ रहे हैं वह खुद पर सोचने वाले हैं। सभी आंकड़े आउट ऑफ द वर्ल्ड है। ज़बरदस्त एक्सटेंडेड ओपनिंग वीकेंड के बाद, फिल्म अब वीकडेज में एंट्री कर चुकी है। जवान की असली परीक्षा आज से शुरू हो चुकी है। चलिए जानते हैं रिलीज के पांचवें दिन यानी पहले सोमवार को 11 सितंबर को एडवांस बुकिंग में जवान ने कैसा परफॉर्म किया है।

5वें दिन की एडवांस बुकिंग जवान ने पठान को दी मात (Jawan Blockbuster Vikram Rathore)
शाहरुख खान खुद अपने आपको ही चुनौती दे रहे हैं। किंग खान की ‘पठान’ इसी साल के शुरुआत में रिलीज हुई थी और इस फिल्म को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था लेकिन एटली निर्देशित ‘जवान’ ने नए रिकॉर्ड सेट करके टिकट खिड़की का लेवल काफी बढ़ा दिया है। बॉलीवुड हिंदी फिल्मों के लिए अब तक का सबसे बड़ा स्कोर बनाने के बाद, जवान अब पहले सोमवार यानी आज 11 सितंबर को भी बड़ा स्कोर बनाने की पूरी कोशिश कर रही है।

…तो इतना ज्यादा कलेक्शन करेगी सोमवार को जवान (Jawan 5th Day Monday Collection)
Koimoi की रिपोर्ट के मुताबिक जवान रिलीज के पांचवें दिन की एडवांस बुकिंग भी काफी ज्यादा अच्छी रही है। ‘जवान’ ने भारत में कुल 7.10 करोड़ के टिकट बेचे हैं। (सभी भाषाओं को मिलाकर और ब्लॉक की गई सीटों को छोड़कर)। यह एक बेहद इम्प्रेसिव आंकड़ा है। ये आंकड़़ा साल 2023 की कई बड़ी बॉलीवुड रिलीज की एडवांस बुकिंग में सबसे ज्यादा है। इतना कलेक्शन अपने पहले सोमवार को पठान ने भी नहीं किया था। ‘पठान’ ने अपने पहले सोमवार के लिए एडवांस बुकिंग में कुल 5.20 करोड़ रुपए के टिकट बेचे थे।

‘जवान’ का फर्स्ट मंडे टेस्ट का रिजल्ट भी रहेगा सॉलिड (Shah Rukh Khan Jawan)
पहले सोमवार को (सभी भाषाओं) में पठान ने 26.50 करोड़ का क्लेक्शन किया था। इसलिए कहा जा रहा है कि ‘जवान’ 30 करोड़ का आंकड़ा आराम से छू लेगी। जवान की टिकट की कीमतें आज कम हो गई हैं। तो जो लोग वीकेंड के दौरान इस एक्शन थ्रिलर को देखने से चूक गए थे वे आज इस मौके को भुना सकते हैं। ऐसे में जवान का फर्स्ट मंडे टेस्ट का रिजल्ट काफी सॉलिड लग रहा है।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

शिक्षा, सेवा और संकल्प का नाम: डॉ. राजकुमार

आबूरोड़. माधव विश्वविद्यालय के चेयरमैन डॉ. राजकुमार उन शिक्षाविदों...

Jagruk Janta Hindi News Paper 25 Febuary 2026

Jagruk Janta 25 Febuary 2026Download जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को...