Internet Suspended in Nuh: वीएचपी के बृजमंडल यात्रा के ऐलान पर एक्शन, नूंह में एक फिर इंटरनेट-SMS पर रोक

Internet, SMS services suspended in Nuh : हरियाणा के नूंह जिले में एक बार फिर इंटरनेट सेवाओं पर रोक लगा दी गई है। प्रशासन की तरीफ से एहतियात के तौर पर यह फैसला लिया गया है।

नई दिल्ली. हरियाणा के नूंह जिले में एक बार फिर इंटरनेट सेवाओं पर रोक लगा दी गई है। प्रशासन की तरीफ से एहतियात के तौर पर यह फैसला लिया गया है। हरियाणा सरकार ने शनिवार को नूंह जिले में 28 अगस्त तक मोबाइल इंटरनेट और ‘बल्क एसएमएस’ सेवा को बंद करने का आदेश दिया जहां पिछले महीने सांप्रदायिक हिंसा हुई थी। सरकार ने हिंदू संगठनों के एक बार फिर ‘शोभा यात्रा’ निकालने के आह्वान के मद्देनजर यह निर्णय लिया है। आपकोे बता दें कि इससे पहले 31 जुलाई को नूंह में दो समुदायों के बीच हुई झड़प के बाद नूंह प्रशासन ने इंटरनेट और एसएमएस सेवाओं को निलंबित कर दिया था।

इंटरनेट, बल्क SMS पर 3 दिन रोक
हरियाणा सरकार ने सोमवार को आयोजित होने जा रही यात्रा से पहले यह आदेशा जारी किया है ताकि इस दौरान असामाजिक तत्वों द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से अफवाह फैलाए जाने पर रोक लगाई जा सके। इसके चलते नूंह के डिप्टी कमिश्नर ने कल गृह विभाग को पत्र लिखकर नूंह में इंटरनेट सेवा और बल्क मैसेज बंद करने की सिफारिश की थी, जिसके बाद आज हरियाणा के होम सेक्रेटरी द्वारा 26 अगस्त से 28 अगस्त तक इंटरनेट सेवा बंद करने के आदेश जारी किए गए हैं।

28 अगस्त को दोबारा ब्रमंडल यात्रा
दरअसल, विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) ने 28 अगस्त को दोबारा ब्रजमंडल यात्रा निकालने का एलान किया है। हालांकि प्रशासन की ओर से इसकी अनुमति नहीं दी गई है। हरियाणा सरकार के अधिकारियों ने स्थानीय पुलिस के साथ-साथ कानून व्यवस्था में गड़बड़ी की आशंका का हवाला देते हुए यात्रा की अनुमति देने से इनकार कर दिया है।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 11 March 2026

Jagruk Janta 11 March 2026Download जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को...

Jagruk Janta Hindi News Paper 4 March 2026

Jagruk Janta 4 March 2026Download जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को...

शिक्षा, सेवा और संकल्प का नाम: डॉ. राजकुमार

आबूरोड़. माधव विश्वविद्यालय के चेयरमैन डॉ. राजकुमार उन शिक्षाविदों...

Jagruk Janta Hindi News Paper 25 Febuary 2026

Jagruk Janta 25 Febuary 2026Download जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को...