डूंगर कॉलेज दे रहा पर्यावरण में अनूठा योगदान, लगातार किया जा रहा सघन वृक्षारोपण, आप भी ले प्रेरणा..

बीकानेर@जागरूक जनता। डूंगर काॅलेज में सोमवार को सघन वृक्षारोपण किया गया। प्राचार्य डाॅ. जी.पी.सिंह ने बताया कि प्राणीशास्त्र विभाग के संकाय सदस्यों एवं शोधार्थियों द्वारा विज्ञान भवन के सामने बरगद एवं पीपल का वृक्षारोपण किया। डाॅ. सिंह ने बताया कि महाविद्यालय में निरंतर वृक्षारोपण अभियान जारी है।  सहायक निदेषक डाॅ. राकेश हर्ष ने इस अवसर पर कहा कि महाविद्यालय में वृक्षारोपण होने से सम्पूर्ण परिसर में विद्यार्थियों को बेहतर आॅक्सीजन वायु उपलब्ध हो सकेगी। डाॅ. हर्ष ने कहा कि महाविद्यालय में औषधीय वृक्षों की संख्या भी निरंतर बढ़ रही है जिससे विद्यार्थियों को इन वनस्पतियों के बारे में श्रेष्ठ जानकारी उपलब्ध हो सकेगी।
प्राणीशास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष डाॅ. राजेन्द्र पुरेाहित ने बताया कि विभाग के विकिरण जैविकी प्रयोगशाला के संकाय सदस्यों एंव शोधार्थियों ने 6 अगस्त को हिरोशिमा दिवस पर गट्टा बनवा कर बरगद का तथा 9 अगस्त को हिरोशिमा दिवस पर नागासाकी दिवस पर पीपल का वृक्षारोपण किया। डाॅ. पुरोहित ने कहा इन वृक्षों का उद्देश्य में महाविद्यालय में विज्ञान भवन के आस पास पर्यावरण को बढ़ावा देना तथा विकिरण के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण दिवसों पर विष्व में शांति का संदेश भी देना है। डाॅ. पुरेाहित ने कहा कि विभाग में औषधीय पादपों का विकिरणों से बचाव विषयक शोध कार्य में इस प्रकार के वृक्षारोपण काफी सहायक सिद्ध हो रहे हैं।
इस अवसर पर डाॅ. ए.के.यादव, डाॅ. अनिला पुरोहित, डाॅ. मनीषा अग्रवाल, डाॅ. विक्रमजीत, डाॅ. अर्चना  पुरोहित, श्री महेन्द्र सोलंकी सहित शोधार्थी निरमा मूण्ड, मुरलीधर पंचारिया एवं प्रदीप जैन आदि ने बिल्व आदि वृक्षारोपण में विशेष सहयोग किया।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

रामजी का गोल School का जर्जर भवन गिराने की तैयारी, 3 दिन में मांगी आपत्तियां

गुड़ामालानी। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रामजी का गोल परिसर...

4 दिन में ही हिलने लगा लाखों का Open जिम..!

झाडोली में निर्माण की गुणवत्ता पर उठे सवाल, गंदगी...

आयुषमा ‘पद्म श्री गौरव सम्मान अवॉर्ड 2026’ से सम्मानित

सेलिब्रिटी ज्योतिषी आयुषमा दीक्षित को 'मंत्रचित्र स्पिरिचुअल हीलिंग काउंसिल'...

नगरीय निकाय चुनाव-2026 के मद्देनजर Jaipur जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में निषेधाज्ञा लागू

सार्वजनिक स्थानों पर हथियारों के प्रदर्शन एवं भड़काऊ प्रचार...