भारत की अगले दो वित्त वर्षों में GDP ग्रोथ रेट 6.7% रहने का अनुमान, विश्व बैंक ने बताया इस सेक्टर में आएगी तेजी

  • अगले दो वित्त वर्षों में भारत की GDP ग्रोथ रेट 6.7% रहने का अनुमान, विश्व बैंक ने बताया इस सेक्टर में आएगी तेजी
  • वर्ल्ड बैंक का अनुमान है कि अगले दो वित्त वर्षों में भारत की जीडीपी ग्रोथ रेट 6.7 फीसदी पर स्टेबल रहेगी। वहीं, वित्त वर्ष 2025-26 में साउथ एशिया की ग्रोथ रेट 6.2 फीसदी रहने का अनुमान है।

विश्व बैंक के दक्षिण एशिया के नवीनतम ग्रोथ अनुमानों के अनुसार अप्रैल 2025 से आगामी दो वित्त वर्षों के लिए भारत की आर्थिक वृद्धि दर 6.7 प्रतिशत सालाना पर स्थिर रहने का अनुमान है। विश्व बैंक ने कहा, ‘वित्त वर्ष 2025-26 में दक्षिण एशिया में ग्रोथ रेट बढ़कर 6.2 प्रतिशत होने की उम्मीद है। इसमें भारत में मजबूत ग्रोथ होना शामिल है। इसमें कहा गया, ‘‘भारत में अप्रैल 2025 से आगामी दो वित्त वर्षों में वृद्धि दर 6.7 फीसदी सालाना पर स्थिर रहने का अनुमान है।’’

सर्विस सेक्टर में निरंतर विस्तार की उम्मीद
बैंक ने कहा, ‘‘सर्विस सेक्टर में निरंतर विस्तार होने की उम्मीद है। मैन्यूफैक्चरिंग एक्टिविटीज मजबूत होगी, जिसे कारोबारी माहौल में सुधार के लिए सरकार की पहलों का सपोर्ट प्राप्त होगा। इन्वेस्टमेंट ग्रोथ स्थिर रहने का अनुमान है तथा निजी निवेश में वृद्धि से सार्वजनिक निवेश में नरमी की भरपाई होगी।’’ वित्त वर्ष 2024-25 (अप्रैल 2024 से मार्च 2025) में भारत की ग्रोथ रेट घटकर 6.5 प्रतिशत रहने का अनुमान है, जो निवेश में मंदी तथा मैन्यूफैक्चरिंग सेक्टर की कमजोर ग्रोथ को दर्शाता है। भारत के अलावा इस सेक्टर में 2024 में ग्रोथ रेट बढ़कर 3.9 फीसदी हो जाने का अनुमान है। यह मुख्य रूप से पाकिस्तान और श्रीलंका में सुधार को दर्शाता है, जो आर्थिक कठिनाइयों को दूर करने के लिए अपनाई गई बेहतर व्यापक आर्थिक नीतियों का परिणाम है।

UN की रिपोर्ट में यह बताया अनुमान
‘संयुक्त राष्ट्र विश्व आर्थिक स्थिति व संभावना 2025’ रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय अर्थव्यवस्था में 2025 में 6.6 प्रतिशत की वृद्धि होने का अनुमान है, जिसे मुख्य रूप से मजबूत निजी खपत तथा निवेश का सपोर्ट मिलेगा। इसमें कहा गया है कि दक्षिण एशिया के लिए निकट अवधि का परिदृश्य मजबूत रहने की उम्मीद है, जिसमें 2025 में 5.7 प्रतिशत और 2026 में 6.0 प्रतिशत की वृद्धि का अनुमान है। भारतीय अर्थव्यवस्था के साल 2024 में 6.8 प्रतिशत की दर से और 2025 में 6.6 प्रतिशत की दर से बढ़ने का अनुमान है। भारतीय अर्थव्यवस्था के 2026 में फिर 6.8 प्रतिशत की वृद्धि पर लौटने का अनुमान है।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

उद्योग Bhawan में प्रवासी राजस्थानियों को जोड़ने, निवेश और पर्यटन पर गहन चर्चा

जयपुर। आज उद्योग भवन, जयपुर में राजस्थान में निवेश,...

डिजिटल अरेस्ट के नाम पर Cyber ठगी से रहें सतर्क, राजस्थान Police ने जारी की एडवाइजरी

° सीबीआई के अभय पोर्टल से करें संदिग्ध नोटिस...

जिला स्तर पर नगरीय निकाय के वार्डाे के लिए निकाली आरक्षण लॉटरी

पारदर्शी एवं शान्तिपूर्ण प्रक्रिया के साथ निकली गई लॉटरी बालोतरा।...