सबसे ज्यादा आबादी वाला देश बना भारत, चीन को पछाड़, UN ने जारी की रिपोर्ट

नई दिल्ली। अब भारत दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाला देश बन गया है। संयुक्त राष्ट्र की ताजा रिपोर्ट में भारत ने चीन को पीछे छोड़ दिया है। एक साल में भारत की जनसंख्या 1.56 फीसदी तक बढ़ गई है। रिपोर्ट के अनुसार अब भारत की आबादी 142.86 करोड़ हो गई है।

चीन को पछाड़ सबसे ज्यादा आबादी वाला देश बना भारत
भारत ने जनसंख्या के मामले में चीन को पछाड़ दिया है। संयुक्त राष्ट्र की ताजा रिपोर्ट में हिंदुस्तान अब दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाला देश बन गया है। रिपोर्ट के अनुसार अब भारत की आबादी 142.86 करोड़ हो गई है। वहीं 142.57 करोड़ के साथ चीन दूसरे पायदान पर आ गया है। यूएन की रिपोर्ट के अनुसार एक साल में भारत की जनसंख्या में 1.56 फीसदी का उछाल आया है। भारत की कुल प्रजनन दर 2.0 है। इस रिपोर्ट में एक और खुश होने वाली ये है कि भारत की 25 फीसदी आयु 0-14 साल के है। बता दें कि यह रिपोर्ट 1978 से प्रकाशित हो रही है।

अब दुनिया की आबादी हो गई 8 अरब

यूएन की रिपोर्ट के अनुसार, भारत में एक एक भारतीय पुरुष के लिए औसत जीवन 71 साल है महिलाओं का 74 साल है। UNFPA इंडिया के प्रतिनिध ने कहा कि अब दुनिया की आबादी 8 अरब हो गई है। हम भारत के 1.4 अरब लोगों को 1.4 मौकों के रूप में देखेंगे। उन्होंने कहा कि भारत एक शक्तिशाली देश है। शिक्षा, सार्वजनिक स्वास्थ्य और स्वच्छता और आर्थिक विकास के मामले में लगातार आगे बढ़ रहा है।

भारत में युवाओं की सबसे ज्यादा तादाद
इस रिपोर्ट में भारत की 25 फीसदी आयु 0-14 साल के है। इसके बाद 10-19 साल तक के 18 फीसदी लोग हैं। 10-24 साल तक के लोगों की तादाद 26 फीसदी है। लेकिन भारत में 15-64 साल के बीच लगभग 68 परसेंट है। यानी भारत में युवाओं की सबसे ज्यादा तादाद है। वहीं, चीन में हालाल खराब हो गए हैं।

चीन में बूढ़ी आबादी की फौज
चीन अपनी बूढ़ी आबादी से परेशान हो चुका है। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि 20 करोड़ लोग 65 साल से अधिक है। चीन की लगभग 40 फीसदी आबादी 60 साल के ऊपर की हो गई है। यहां पर एक वक्त पर जनसंख्या काबू करने के लिए नियम बना दिए थे। अब जनसंख्या बढ़ाने के लिए चीनी सरकार रोजाना नए-नए प्रलोभन दे रही है। फिर भी यहां पर लोग एक बच्चे से ज्यादा पैदा नहीं कर रहा।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

शिक्षा, सेवा और संकल्प का नाम: डॉ. राजकुमार

आबूरोड़. माधव विश्वविद्यालय के चेयरमैन डॉ. राजकुमार उन शिक्षाविदों...

Jagruk Janta Hindi News Paper 25 Febuary 2026

Jagruk Janta 25 Febuary 2026Download जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को...