Independence Day 2021: स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर देश को संबोधित करेंगे राष्ट्रपति कोविंद


स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2021) की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (President ramnath kovind) राष्ट्र को संबोधित करेंगे। राष्ट्रपति के संबोधन का प्रसारण शाम 7 बजे से आकाशवाणी (all india radio) और दूरदर्शन (Doordarshan) के सभी नेटवर्क पर होगा।

नई दिल्ली। 75वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2021) की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (President ramnath kovind) राष्ट्र को संबोधित करेंगे। राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में इस संबंध में जानकारी दी गई है। बताया गया कि राष्ट्र के नाम राष्ट्रपति के संबोधन का प्रसारण शाम 7 बजे से आकाशवाणी (all india radio) के सभी नेटवर्क और दूरदर्शन (Doordarshan) के सभी चैनलों पर होगा।

क्षेत्रीय भाषाओं में भी प्रसारित होगा राष्ट्रपति का संबोधन
जानकारी के मुताबिक राष्ट्रपति का संबोधन पहले हिन्दी में और उसके बाद अंग्रेजी में प्रसारित होगा। दूरदर्शन पर हिन्दी और अंग्रेजी के बाद सभी क्षेत्रीय चैनलों पर क्षेत्रीय भाषाओं में इसका प्रसारण किया जाएगा। बता दें कि आकाशवाणी के क्षेत्रीय नेटवर्कों पर रात 9:30 बजे क्षेत्रीय भाषाओं में इसका प्रसारण होगा।

75वें स्वतंत्रता दिवस की थीम
गौरतलब है कि देशभर में 75वें स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां जोरों पर हैं। इस बार आजादी के इस उत्सव की थीम ‘Nation First, Always First’ रखी गई है। वहीं कोरोना महामारी के बावजूद ज्यादा से ज्यादा लोग इस आयोजन में हिस्सा ले सकें, इसके लिए सरकार ने एक वेबसाइट https://indianidc2021.mod.gov.in और मोबाइल ऐप IDC 2021 लॉन्च किया है। सरकार का कहना है कि भारत आजादी के 75वें वर्ष को चिह्नित करते हुए ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ मना रहा है। ऐसे में इस वेबसाइट और ऐप के माध्यम से दुनियाभर में रहने वाले भारतीय 75वें स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में हिस्सा ले सकते हैं।

ओलंपिक चैंपियन को विशेष आमंत्रण
गौरतलब है कि इस बार टोक्यो ओलंपिक में भारत ने शानदार प्रदर्शन किया है। नीरज चोपड़ा जैसे कई खिलाड़ियों ने देश अपने प्रदर्शन से इतिहास रच दिया है। ऐसे में सरकार स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर इन खिलाड़ियों को भी सम्मानित करेगी। इसके लिए सरकार की ओर से टोक्यो ओलंपिक 2020 में पदक जीतने वाले सभी एथलीटों को भी Independence Day 2021 में भाग लेने के लिए विशेष आमंत्रण भेजा गया है। माना जा रहा है कि वैश्विक स्तर पर देश का नाम रोशन करने वाले इन सपूतों को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सम्मानित किया जाएगा।


Jagruk Janta

Hindi News Paper

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

तालिबान की भारत को गीदड़ भभकी: अफगानिस्तान में मिलिट्री भेजी तो अच्छा नहीं होगा; भारत की दो टूक- ताकत के बल पर बनी सरकार मान्य नहीं

Sat Aug 14 , 2021
नई दिल्ली। अफगानिस्तान के कंधार समेत 19 प्रांतों पर कब्जा कर चुका तालिबान अब काबुल एयरपोर्ट से भी महज एक घंटे की दूरी पर है। इस बीच तालिबान के प्रवक्ता मोहम्मद सुहैल शाहीन ने भारत को भभकी दी है कि […]

You May Like

Breaking News