विधायक गोविंद मेघवाल के अमर्यादित बोल! वायरल वीडियो में युवक को खुल्लेआम गाली गलौज, देखे वीडियो

बीकानेर@जागरूक जनता । राजनीति कुछ गिने-चुने नेताओं के बड़बोलेपन की वजह से दिनों-दिन शर्मशार होती जा रही है । ऐसी ही शर्मिंदगी की हदें पूर्व संसदीय सचिव व खाजूवाला विधायक गोविंदराम मेघवाल ने लांघी है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है । वायरल वीडियो में विधायक मेघवाल एक युवक से उलझते नजर आ रहे है और गांववालों की मौजूदगी में सरेआम युवक को अभद्र भाषा में गालियां देते हुए दिखाई दे रहे है । मामला कुछ यूं है कि, गुरुवार को विधायक गोविंद मेघवाल अपने काफिले के साथ अपने विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर थे, इस दरम्यान विधायक मेघवाल का काफिला एक गांव में पहुंचा तो वंहा एक युवक से किसी बात को लेकर नेताजी का गुस्सा सातंवे आसमान पर पहुंच गया और आव देखा ना ताव, और गाड़ी में बैठे ही युवक को अभद्र अश्लील भाषा ℅℅℅℅℅℅℅ में गालियां देने लग गए (जैसा कि वायरल वीडियो में देखा जा सकता है) इस दौरान विधायक यह भूल गए कि वे लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत जनता द्वारा चुने गए जनप्रतिनिधि है, और उन्हें यह सब शोभा नही देता । खैर विधायक जिस समय गाली गलौज कर रहे थे उस दौरान महिलाओं भी घटनास्थल पर मौजूद थी । वायरल वीडियो में विधायक गोविंद मेघवाल युवक को बीजेपी का कार्यकर्ता बता रहे थे, और खुल्लेआम कहते दिखाई दे रहे थे कि यह सब अर्जुन मेघवाल व उसके बेटे रविशेखर मेघवाल का किया धारा है, इसके बाद विधायक ने पुलिस को कहा कि इस युवक को पकड़ो ” इसने जीना हराम कर दिया है” । जिसके बाद पुलिस ने युवक को पकड़कर अपनी गाड़ी में डाल लिया ।
इस वीडियो के सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद विधायक गोविंद मेघवाल की जमकर किरकिरी हो रही है ! बता दे, गोविंद मेघवाल अपने बड़बोलेपन के चलते कई बार विवादों में आ चुके है । इससे पहले श्रीडूंगरगढ़ के बीजेपी नेता किशनाराम नाई भी ऐसे ही मामले में विवादों में सामने आए थे जिसका वीडियो शोशल मीडिया में तेजी से वायरल हुआ था ।

विधायक गोविंद मेघवाल का वायरल वीडियो जागरूक जनता आपके साथ साझा कर रहा है लेकिन इस वीडियो में विधायक के अमर्यादित बड़बोले शब्दो को दिखाया नही जा सकता है ऐसे में इस वीडियो में अश्लील शब्दों को काटकर पेश कर रहे है।

डिस्क्लेमर : जागरूक जनता इस वीडियो से जुड़े कंटेंट के लिए उत्तरदायी नही है ।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...