बढ़ता क्राइम : मारपीट कर हजारों रुपए सहित मोटरसाइकिल ले उड़े, मुकदमा दर्ज,पुलिस जुटी जांच में

बीकानेर@जागरूक जनता । श्रीडूंगरगढ़ तहसील के सेरूणा थानांतर्गत मारपीट कर हजारों रुपए व मोटरसाइकिल उठा ले जाने का मामला सामने आया है । इस आशय का मामला सेरुणा पुलिस थाने में दर्ज हुआ है । पुलिस के अनुसार लिखमीसर उतरादा निवासी लिछमणराम पुत्र फुसाराम जाट ने चार नामजद युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है । परिवादी का आरोप है कि लिखमीसर दिखणादा निवासी कन्हैयालाल , गणपतराम , भरत पुत्रगण राऊराम , राऊराम पुत्र फुसाराम ने एकराय होकर उसके व उसके पार्टनर के साथ मारपीट की और गाड़ी के शीशे तोड़ दिये तथा गाड़ी में रखे 95200 रुपए व मोटरसाइकिल उठाकर ले गये । पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट पर आरोपितों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की ।

Date:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 11 Febuary 2026

जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करेंhttps://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14जागरूक जनता WhatsApp...

Jagruk Janta Hindi News Paper 4 Febuary 2026

Jagruk Janta 4 Febuary 2026Download

वैज्ञानिक अपनी सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए समाज के विकास में योगदान दें- Dr. शर्मा

“खाद्य उत्पादन प्रणालियों में पर्यावरण संरक्षण हेतु प्रकृति आधारित...