बीकानेर : 52 किलो अवैध डोडा-पोस्त से भरी लग्जरी कार को पुलिस ने किया जब्त, तस्कर हुआ फरार,पुलिस जुटी जांच में

बीकानेर@जागरूक जनता । बीकानेर पुलिस ऑपरेशन प्रहार के तहत अवैध मादक पदार्थों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई को अंजाम दे रही है जंहा मंगलवार को जिले की बज्जू थाना पुलिस ने अवैध नशे की तस्करी पर कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में अवैध डोडा पोस्त सहित एक लग्जरी कार को जब्त किया है । यह कार्रवाई बज्जू पुलिस के एसआई रणवीर के नेतृत्व में की गई । जिसमें एक लग्जरी कार से 52 किलो 400 ग्राम अवैध डोडा – पोस्त जब्त किया है । वहीं अंधेरे का फायदा उठाकर कार में सवार तस्कर मौके से भाग निकला । पुलिस के अनुसार मंगलवार को नाकाबंदी के दौरान पीछा कर एक वर्ना कार को रुकवाया । जिसका चालक अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया । कार की तलाशी में डोडा पोस्त के चार थैले जिनमें कुल 52 किलो 400 ग्राम अवैध डोडा पोस्त साबूत मिले । पुलिस ने डोडा पोस्त सहित कार को जब्त कर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया । फरार आरोपी की तलाश जारी है । बज्जू पुलिस के अनुसार मुकदमें की जांच कोलायत थानाधिकारी अजय कुमार द्वारा की जाएगी ।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

रामजी का गोल School का जर्जर भवन गिराने की तैयारी, 3 दिन में मांगी आपत्तियां

गुड़ामालानी। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रामजी का गोल परिसर...

4 दिन में ही हिलने लगा लाखों का Open जिम..!

झाडोली में निर्माण की गुणवत्ता पर उठे सवाल, गंदगी...

आयुषमा ‘पद्म श्री गौरव सम्मान अवॉर्ड 2026’ से सम्मानित

सेलिब्रिटी ज्योतिषी आयुषमा दीक्षित को 'मंत्रचित्र स्पिरिचुअल हीलिंग काउंसिल'...

नगरीय निकाय चुनाव-2026 के मद्देनजर Jaipur जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में निषेधाज्ञा लागू

सार्वजनिक स्थानों पर हथियारों के प्रदर्शन एवं भड़काऊ प्रचार...