नई गाइडलाइन में बढ़ी छूट,1 से 8वीं तक की स्कूले खुलेंगी, शादी समारोह में 200 मेहमानों हो सकेंगे शामिल, देखें गाइडलाइन 6.0..

जयपुर@जागरूक जनता। प्रदेश में कोरोना के गिरते मामलों के बीच राज्य सरकार ने राहत दी है। प्रदेश के गृह विभाग ने शुक्रवार शाम त्रिस्तरीय जनअनुशासन की नई गाइडलाइन 6.0 जारी की है। शादी समारोह में अधिकतम 200 व्यक्तियों को छूट दी है। 20 सितंबर से 50 फीसदी क्षमता के साथ स्कूलों में 6 से 8वीं की कक्षाएं लगेंगी, वहीं 27 सितंबर से 50 फीसदी क्षमता के साथ पहली से 5वीं कक्षा तक की स्कूलों में नियमित कक्षाएं खुलेंगी। इसके लिए स्कूल संचालकों को अभिभावकों से अनुमति लेनी होगी । साथ ही स्कूल में बदलाव करते हुए प्रार्थना सभाएं रद्द कर की गई है।
वंही शादी समारोह में 200 लोग शामिल हो सकेंगे ।
सभी सरकारी और निजी कार्यालयों में 100 फीसदी स्टाफ को अनुमति होगी। सुबह 9 बजे से रात 10 बजे तक खुलेंगे सभी रेस्टोरेंट सिनेमाहॉल, थिएटर और मल्टीप्लेक्स में 100 प्रतिशत क्षमता की छूट, लेकिन इसके लिए वैक्सीन की पहली डोज जरूरी होगी।
वंही सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक खुलेंगे जिम और योगा सेंटर को खोलने की अनुमति दी गई है। वैक्सीन की एक डोज वालों को स्वीमिंग पूल में तैरने की अनुमति होगी। प्रदेश के गृह विभाग द्वारा जारी यह नई गाइडलाइन (6.0) 20 सितंबर को सुबह 5 बजे से लागू होगी ।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 14 October 2026

Jagruk Janta 14 October 2026Download https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14https://www.facebook.com/jagrukjantanews/https://www.instagram.com/jagruk_janta/https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hGhttps://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414

Jagruk Janta Hindi News Paper 7 October 2026

Jagruk Janta 7 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...