पंजाबी महासभा की प्रदेश नेतृत्व लेवल की बैठक में समाज से जुड़े अहम मुद्दों पर हुआ मंथन, ध्वनिमत से हुए पास

पंजाबी महासभा के बीकानेर इकाई के जिलाध्यक्ष सतीश कुमार खत्री व बीकानेर जोन के अरविंद मिढ़ा ने भी लिया बैठक में भाग

जयपुर/बीकानेर@जागरूक जनता। राष्ट्रीय पंजाबी महासभा की राजस्थान शाखा की बैठक जयपुर में संम्पन हुई । बैठक में महासभा के मुख्य संरक्षक राजीव अरोड़ा,राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक मेहता,राष्ट्रीय सचिव सुरेंद्र जुनेजा, बीकानेर इकाई के जिलाध्यक्ष सतीश कुमार खत्री व बीकानेर जोन के अरविंद मिढ़ा सहित राजस्थान के सभी जिला अध्यक्ष की मौजूदगी में समाज के उत्थान के लिए मंथन हुआ और कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

महासभा के मुख्य संरक्षक अरोड़ा ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि पंजाबी समाज को गरीब पिछड़े वर्ग की सेवा करने का बीड़ा समाज को उठाना चाहिये , एक प्रगतिशील व उदारवादी रूप में समाज खरा उतरता है। राज्य में सभी जिलों में इकाइयाँ बनाई जाएँगी। बैठक में बीकानेर इकाई के जिलाध्यक्ष सतीश कुमार खत्री ने बताया कि गंगा नगर , हनुमानगढ़, जयपुर, कोटा, बीकानेर में बड़ी संख्या में पंजाबी रहते हैं और मोटे तौर राजस्थान में 60 लाख से ज्यादा समाज के लोग रहते हैं , कोई भी राजनीतिक दल हमारी उपेक्षा नहीं कर सकता है । महासभा के बीकानेर जोन के अरविंद मिड्ढा ने बैठक में कहा कि पंजाबी समाज को अब एक मंच पर एक्टिव होकर समाज के उत्थान के लिए अग्रणी भूमिका निभानी होगी, ताकि पंजाबी समाज के हर एक व्यक्ति को समाजिक व सरकारी दृष्टि से उचित लाभ मिले।

जयपुर जिला अध्यक्ष सुनील बजाज व महासचिव जोनी मक्कड़ ने सभी आगुन्तक मेहमानों का स्वागत व सम्मान किया ।कार्यक्रम में 15 जिला अध्यक्षों को नियुक्ति पत्र दिए गए, बैठक में बताया गया कि शीघ्र ही संगठन को गति देने के लिए राजीव अरोड़ा राज्य का दौरा करेंगे ।

बैठक में समाज के कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई जिसे सर्वसम्मति से ध्वनि मत से पास किया गया। सभी ने इन निर्णयों पर सहमति जताई।

इन पर बनी सर्वसम्मति

  • 1.राजस्थान में पंजाबी समाज को एक मंच पर, एक मत से पास कर समाज के हित के लिए सरकार तक अपनी मांग रखने का प्रस्ताव ।
  • 2.राजस्थान में पंजाबी समाज के योग्य व्यक्ति को राजयसभा व लोकसभा के लिए चुना में खड़ा करने हेतू सरकार से संगठन द्वारा मांग पत्र जारी करना का प्रस्ताव।
  • 3. राजस्थान में सभी जातिओं के आयोग गठित हैं तो पंजाबी समाज (खत्री- अरोड़ा ) का आयोग की मांग, पंजाबी भाषा को शिक्षा विभाग में मान्यता का मांग रखना ।
  • 4. OBC में नाम पंजाबी खत्री अरोड़ा को डलवाने का प्रस्ताव पास कर सरकार को पत्र व ईमेल के माध्यम से मांग करना।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...