बीसलपुर बांध में बीते 48 घंटे में 82 सेमी की आवक हुई

  • 310.50 आरएल मीटर जलस्तर पहुंचा बीसलपुर बांध का
  • 30 जुलाई काे बांध का लेवल 309.38 आरएल मीटर था

जयपुर। मानसून ने कहीं आफत ताे कहीं राहत बरसाई है। राहत बीसलपुर बांध काे लेकर है, जयपुर शहर की लाइफलाइन बांध में बीते पांच दिन में 90 दिन सप्लाई जितने पानी की आवक हुई है। बीते 48 घंटे में बांध में कुल 82 सेमी पानी आया, इससे बांध का जलस्तर 310.50 आरएल मीटर पहुंच गया।

भीलवाड़ा, राजसमंद, टाेंक में अच्छी बारिश हाेने के बाद आवक शुरू हुई ओर पांच दिन में 1.20 आरएल मीटर पानी आया और फिलहाल क्षमता मुकाबले 30% पानी है। इससे जयपुर, टाेंक, अजमेर काे तीन महीने तक पेयजल सप्लाई हाे सकती है।

राजधानी में 8.4 मिमी बारिश: राजधानी में गुरूवार काे छितराई बारिश हुई। दाेपहर तक धूप खिली रही, इसके बाद अचानक माैसम बदला मानसराेवर, सांगानेर, टाेंक राेड़ सहित आसपास के इलाकाें में बारिश हुई। कुल 8.4 मिमी पानी बरसा।

आगे क्या: माैसम विभाग के अनुसार अब अगले एक हफ्ते तक भारी बारिश हाेने की संभावना कम है। 10-18 अगस्त तक काफी कम बारिश हाेगी।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

जयपुर में 23 से 25 मई तक होने वाले ग्राम-2026 के सम्बंध में दिल्ली में हुआ इन्वेस्टर मीट

ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट किसान, कृषि विशेषज्ञ, नीति निर्माता एवं...