श्री छः न्याति ब्राह्मण महासंघ के चुनाव में मतदाताओं ने भंवरलाल व्यास के सिर बांधा जीत का सेहरा,92 वोटों के बड़े अंतर से प्रतिद्वंद्वी को हराया..

बीकानेर@जागरूक जनता। श्री छः न्याति ब्राह्मण महासंघ के चुनाव छः साल बाद सोमवार को संपन्न हुए, जिसमे भंवरलाल व्यास ने 92 मतों के बड़े अंतर से अपने निकट प्रतिद्वंद्वी देवेंद्र सारस्वत को पीछे छोड़ते हुए अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की है । पोलिंग अधिकारी ओमप्रकाश शर्मा की उपस्थिति में चुनाव की प्रक्रिया सम्पन्न की गई । पोलिंग अधिकारी द्वारा जारी मतों की गणना के अनुसार चुनाव में कुल 286 वोटों में से 242 सदस्यो ने मताधिकार का प्रयोग किया, जिसमे भंवरलाल व्यास को 167 वोट तथा देवेंद्र सारस्वत 75 वोट मिले । जिसके आधार चुनाव अधिकारी शर्मा ने भंवरलाल व्यास को महासंघ के अध्यक्ष पद पर विजयी घोषित किया जिसके बाद व्यास के समर्थकों में खुशी की लहर छा गई । इस दौरान व्यास के समर्थकों ने एक दूसरे का मिठाई से मुंह मीठा करवाया ।

बता दे, महासंघ के अध्यक्ष पद के लिए करीब छः साल बाद यह चुनाव हुए है जिसमे नामांकन दाखिल के लिए 20 व 21 जनवरी और पर्चा वापिस लेने के लिए 22 व 23 जनवरी निर्धारित की गई थी। इस चुनाव मैदान में भंवरलाल व्यास, देवेंद्र सारस्वत,विनीत आसोपा व कैलाश पारीक सहित चार जनों ने अध्यक्ष पद के लिए पर्चा दाखिल किया था,और अंतिम दौर से पहले कैलाश पारीक व विनीत आसोपा ने नामांकन वापिस ले लिया था जिससे इस चुनाव के रण में दो प्रत्याशी भंवरलाल व्यास, देवेंद्र सारस्वत रह गए, और आज दोनो प्रतिद्वंद्वीयों के बीच कड़ी टक्कर में हुए मतदान में भंवरलाल व्यास के सिर पर मतदाताओं ने जीत का सेहरा बांध दिया । चुनाव अधिकारी ओमप्रकाश शर्मा ने बताया मतदान में कोविड गाइडलाइन की पालना के अनुसार मास्क व शोशल डिस्टेंस का पूरा ध्यान रखा गया, मतदान में महासंघ के सदस्यों ने बढचकर हिस्सा लिया जिसके फलस्वरूप मतदान का प्रतिशत 84.61 रहा ।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 14 October 2026

Jagruk Janta 14 October 2026Download https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14https://www.facebook.com/jagrukjantanews/https://www.instagram.com/jagruk_janta/https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hGhttps://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414

Jagruk Janta Hindi News Paper 7 October 2026

Jagruk Janta 7 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...