बीकानेर में कल शुक्रवार को शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में वेक्सीनेशन की रहेगी धमाचौकड़ी, इन केंद्रों में लगेगी डोज

बीकानेर@जागरूक जनता । कल शुक्रवार को बीकानेर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में बंपर वेक्सीनेशन होगा । जिसको लेकर स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। आरसीएचओ डॉ राजेश गुप्ता ने बताया शुक्रवार को शहरी क्षेत्र में सभी 26 केंद्रों में ऑनलाइन स्लॉट बुकिंग व्यवस्था के तहत वेक्सीनेशन किया जाएगा जिसके लिए आज रात करीब 9 बजे ऑनलाइन बुकिंग ओपन होगी वंही ग्रामीण क्षेत्रों के 73 केंद्रों पर ऑन स्पॉट बुकिंग के साथ टीकाकरण किया जाएगा । बता दे, कल होने वाले वेक्सीनेशन में शहर के इक्का दुक्का केंद्रों में कोवेक्सीन शेष में कोविशिल्ड की डोज लगाई जाएगी । साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों के सभी केंद्रों में कोविशिल्ड की डोज के साथ टीकाकरण किया जाएगा । साथ ही शहरी क्षेत्र में वेक्सीनेशन ऑन व्हील्स के साथ, रेलवे हॉस्पिटल, एमपी कॉलोनी यूपीएचसी में वेक्सीनेशन की डोज लगाई जाएगी ।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

ASSOCHAM द्वारा जयपुर में राजस्थान एजुकेशन समिट 2026 का आयोजन

जयपुर । ASSOCHAM राजस्थान स्टेटडेवलपमेंट काउंसिल द्वारा The Lalit...

Jagruk Janta Hindi News Paper 27 May 2026

Jagruk Janta 27 May 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😮जागरूक...