रीट में नकल का खेल! एसओजी ने रीट ऑफिस से एक कट्टे में भरकर दस्तावेज जब्त किए,जल्द खुलेगी इस खेल की परतें..

अजमेर/जयपुर@जागरूक जनता। मुख्यमंत्री गहलोत के कड़े निर्देशों के बाद रीट पेपर लीक मामले में बड़ी आक्रामक कार्रवाई हो रही है । इस मामले में एसओजी ने अपनी जांच और तेज कर दी है और इसका दायरा भी बढ़ा दिया है जिसके बाद बड़े बड़े खुलासे हो रहे है । इस बीच एसओजी की टीम आज तीन आरोपियों को लेकर अजमेर स्थित रीट के दफ्तर पहुंची जंहा करीब 6 घण्टे तक मुख्य आरोपी रामकृपाल की मौजूदगी में वंहा के कर्मचारियों से आमने सामने पूछताछ की गई है । इस पूछताछ के बाद एसओजी ने रीट के ऑफिस से कई महत्वपूर्ण दस्तावेजों को अपने कब्जे में लिया बताते है । जयपुर से आई एसओजी टीम में एडिशनल एसपी हिमांशु शर्मा के नेतृत्व में इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया । इस कार्रवाई में एसओजी की ओर से एक कट्टे में भरकर दस्तावेज जब्त किए गए हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण जानकारियां शामिल हो सकती है। ऐसे में आगामी दिनों में एसओजी जल्द ही इस कांड की परतें खोल सकती है।

मीडिया से बातचीत करते हुए बताया एडिशनल एसपी हिमांशु शर्मा ने बताया कि रीट पेपर लीक और गड़बड़ी मामले में महत्वपूर्ण दस्तावेज मिले हैं और इसकी जांच की जा रही है। जो पेपर लीक हुआ है, उसे लेकर इसका मिलान होगा साथ ही इस पूरी गड़बड़ी में माध्यमिक शिक्षा बोर्ड वरिष्ठ कार्यालय में तैनात कौन-कौन से कर्मचारी रीट परीक्षा पेपर के दौरान लिप्त रहे और जयपुर शिक्षा संकुल तक किसने पेपर पहुंचाया इसे लेकर भी इस मामले में पूछताछ की जाएगी।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 14 October 2026

Jagruk Janta 14 October 2026Download https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14https://www.facebook.com/jagrukjantanews/https://www.instagram.com/jagruk_janta/https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hGhttps://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414

Jagruk Janta Hindi News Paper 7 October 2026

Jagruk Janta 7 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...