’’इमेजिनेरियम’’-कला, साहित्य, विज्ञान प्रौद्यागिकी, आध्यात्मिकता का अद्भुत संगम

जयपुर. मुरलीपुरा स्थित एन. के. पब्लिक स्कूल में वार्षिक प्रदर्षनी इमेजिनेरियम का आयोजन किया गया। प्रदर्षनी का शुभारम्भ संस्था के प्रबंध निदेषक डॉ. एन. सी. लुणायच एवं पधारे हुए अतिथियों श्री चन्द्रकान्त शर्मा, श्री दिनेष काँवट, श्री सुरेष जांगिड़ एवं निदेषक श्री कुलदीप सिंह के द्वारा वैदिक मन्त्रोचार के साथ दीप प्रज्ज्वलन कर प्रदर्षनी का शुभारम्भ किया गया।

इस अवसर पर छात्रों का उत्साह देखते ही बनता था साहित्य में छात्रों द्वारा मॉडल चार्टस् चित्रों के माध्यम से अपनी भावनाओं को व्यक्त किया गणित, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान के छात्रों द्वारा क्रियात्मक मॉडल से अपनी प्रतिभा का प्रदर्षन किया, वही जीव विज्ञान के छात्रों द्वारा ब्लड प्रेषर, शुगर, रक्त समूह (ब्लड ग्रुप) की जाँचकर अभिभावकों को अवगत कराया गया।
भारत की विविध सांस्कृतिक एकता एवं भौगोलिक विविधता को भारत का मानचित्र उकेर कर व्यक्त किया। छात्रों द्वारा आध्यात्मिक में राम मन्दिर का मॉडल बनाकर तथा वैदिक मन्त्रों का उच्चारण कर सम्पूर्ण परिसर को आध्यात्मिकता के रंग में रंग दिया।

इस अवसर पर छात्र-छात्रों के बहुमुखी प्रदर्षन को देखकर अतिथिगण अभिभूत हो गये। श्री दिनेष कांवट ने कहा कि यह इस क्षेत्र का पहला विद्यालय जहाँ षिक्षा के साथ संस्कार भी दिये जाते है। यहाँ के विद्यार्थी उच्च पदों पर आसीन होकर समाज की सेवा कर रहे है। श्री सुरेष जांगिड़ ने कहा मैं आज अपने आप को गौरान्वित महसूस कर रहा हूँ मैं स्वयं यहाँ का छात्र रहा हूँ। इस विद्यालय की जितनी प्रषंसा करूँ उतनी ही कम है।
श्री चन्द्रकान्त जी ने कहा कि ’समयाभाव के कारण अधिक समय तक नहीं रूक सकता लेकिन मैं मंत्रमुग्ध हूँ जाने को मन नहीं कर रहा।’ सभी अतिथियों ने इस प्रदर्षनी की मुक्त कंठ से प्रषंसा की।

इस अवसर पर संस्था के निदेषक श्री कुलदीप सिंह ने कहा ऐसे आयोजन समय-समय पर होते रहने चाहिए इससे छात्रों की नैसर्गिक प्रतिभा का विकास होता है। प्रधानाचार्या श्रीमती चित्रा राजे बसेरा ने अपने उद्बोधन में कहा कि इस प्रदर्षनी का उद्देष्य छात्रों की कला और प्रौद्योगिकी को एक साथ लाकर छात्रों के कौषल में सकारात्मक विचार धारा की अभिवृद्धि करना हैं जिससे जीवन में उन्नति के पथ पर अग्रसर हो सके। विद्यालय के सलाहकार श्री वी. एन. त्रिवेदी समन्वयक डॉ. नाहिद खान, उपप्रधानाचार्य श्री मन्नत शर्मा, प्रधानाध्यापिका श्रीमती माला शर्मा एवं षिक्षकगण उपस्थित रहे।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...