अवैध हथकड़ शराब जब्त, 6 हजार लीटर वॉश किया नष्ट

आबकारी विभाग द्वारा अवैध हथकड़ शराब के निर्माण, परिवहन एवं विक्रय पर रोक लगाने के लिए जारी विशेष अभियान के तहत गुरूवार को कोटड़ा क्षेत्र के गांव जैर, महाद, मामेर, खोखरा, बेडाधर, सडा, जुडा, सुलाव मंे आबकारी व पुलिस विभाग की संयुक्त रेड व गश्त की कार्यवाही के तहत करीब 6 हजार लीटर वॉश नष्ट किया।

उदयपुर। आबकारी विभाग द्वारा अवैध हथकड़ शराब के निर्माण, परिवहन एवं विक्रय पर रोक लगाने के लिए जारी विशेष अभियान के तहत गुरूवार को कोटड़ा क्षेत्र के गांव जैर, महाद, मामेर, खोखरा, बेडाधर, सडा, जुडा, सुलाव मंे आबकारी व पुलिस विभाग की संयुक्त रेड व गश्त की कार्यवाही के तहत करीब 6 हजार लीटर वॉश नष्ट किया। इस मौके पर 33 लीटर हथकड शराब जब्त कर 3 अभियोग राजस्थान आबकारी अधिनियम के तहत दर्ज किए गए।
जिला आबकारी अधिकारी नीलम लखारा ने बताया कि आबकारी आयुक्त अंश दीप द्वारा प्रदत्त निर्देशों की पालना मंे अतिरिक्त आबकारी आयुक्त अरूण कुमार हसीजा, उपायुक्त आबकारी दवेन्द्र दशौरा के निर्देशानुसार आबकारी व पुलिस की संयुक्त कार्यवाही मेें सहायक आबकारी अधिकारी भरत मीणा एवं पुलिस वृताधिकारी कोटड़ा राजेन्द्र सिंह के नेतृत्व में आबकारी निरीक्षक शम्भूसिंह सहित सरदार सिंह, हेमराज, धौलाराम, देशराज, खुमाण सिंह, अनिल, गणपत ने मय जाप्ता कोटडा क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर कार्यवाही कर 6 हजार लीटर वॉश नष्ट किया एवं मौके पर 33 लीटर हथकड शराब जब्त कर राजस्थान आबकारी अधिनियम की धारा 16/54 के तहत 3 अभियोग दर्ज किए।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 1 April 2026

Jagruk Janta 1 April 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😮जागरूक...

डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी को मिली मुख्यमंत्री सचिव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

लो प्रोफाइल, निर्विवादित एवं संवेदनशील छवि के अधिकारी हैं...

Jagruk Janta Hindi News Paper 25 March 2026

Jagruk Janta 25 March 2026Download जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को...

Jagruk Janta Hindi News Paper 11 March 2026

Jagruk Janta 11 March 2026Download जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को...