बीकानेर सहित 16 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, कंही पड़ेंगे ओले तो कंही चलेगी 50 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से आंधी

जयपुर/बीकानेर@जागरूक जनता। प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच नया पश्चिमी विक्षोभ बन रहा है, यह अगले 48 घंटे तक एक्टिव रहेगा। जिसके कारण जयपुर समेत राजस्थान के 16 जिलों में आंधी के साथ बारिश की संभावना है, साथ ही अगले 24 घंटे में 4 जिलों में ओले गिरने की भी चेतावनी है । जयपुर मौसम केंद्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि पाकिस्तान से एक्टिव हुए नए वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर राजस्थान में शुरू हो गया है । इससे जयपुर, उदयपुर, कोटा, भरतपुर और अजमेर संभाग में अगले 48 घंटों तक आंधी के साथ बारिश होगी । शर्मा ने बताया कि नए वेस्टर्न डिस्टरबेंस का सबसे ज्यादा असर प्रदेश के जयपुर, अलवर, भरतपुर, बूंदी, बारा, धौलपुर, दौसा, करौली, सवाई माधोपुर, टोंक, कोटा, चूरू, नागौर, श्रीगंगानगर, पाली, बीकानेर और जोधपुर में नजर आएगा । यहां अगले 24 घंटों में ही 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है । इस दौरान अलवर, भरतपुर, धौलपुर और दौसा में ओलावृष्टि की भी संभावना है ।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

शिक्षा, सेवा और संकल्प का नाम: डॉ. राजकुमार

आबूरोड़. माधव विश्वविद्यालय के चेयरमैन डॉ. राजकुमार उन शिक्षाविदों...

Jagruk Janta Hindi News Paper 25 Febuary 2026

Jagruk Janta 25 Febuary 2026Download जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को...