अंजू से शादी का मेरा कोई इरादा नहीं… पाकिस्तानी फ्रेंड नसरुल्लाह का ‘लव स्टोरी’ से इनकार

अंजू और नसरुल्लाह की कथित प्रेम कहानी में आया नया मोड़

अंजू के फेसबुक फ्रेंड ने कहा- मेरा शादी का कोई इरादा नहीं

नसरुल्लाह ने कहा- वीजा खत्म होने पर भारत लौट जाएगी अंजू

इस्लामाबाद । अपने फेसबुक फ्रेंड से मिलने पाकिस्तान गई भारत की अंजू के मामले में एक बड़ा मोड़ आ गया है। अंजू के दोस्त और कथित प्रेमी नसरुल्लाह ने अब कहा है कि ‘उनका अंजू से शादी का कोई इरादा नहीं है। उनका वीजा 20 अगस्त को खत्म हो जाएगा और वह भारत लौट जाएंगी। फिलहाल वह परिवार की महिलाओं के साथ हैं’। अंजू और नसरुल्लाह की दोस्ती 2019 में फेसबुक पर हुई थी। इस मामले की तुलना सीमा हैदर केस से की जा रही है जो अपने प्रेमी सचिन मीणा से मिलने के लिए अवैध तरीके से भारत आई है। हालांकि अंजू वैध तरीके से वीजा लेकर पाकिस्तान गई हैं।

नसरुल्लाह ने कुलशो गांव से एक न्यूज एजेंसी से फोन पर बात करते हुए कहा कि अंजू पाकिस्तान घूमने आई हैं। हमारा शादी का कोई प्लान नहीं है। उन्होंने बताया कि वीजा खत्म होने के बाद वह 20 अगस्त को भारत वापस लौट जाएंगी। फिलहाल वह घर की महिलाओं के साथ अलग कमरे में रह रही हैं। उत्तर प्रदेश की रहने वाली अंजू की शादी राजस्थान में हुई थी। वह अपने फेसबुक फ्रेंड से मिलने के लिए पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत पहुंची हैं।

अंजू ने क्या कहा?
इससे पहले भारतीय मीडिया से बात करते हुए अंजू ने कहा था कि वह पाकिस्तान आई हुई हैं। इस वक्त वह पेशावर के आगे ऊपरी दीर जिले में हैं। उन्होंने कहा कि वह बिल्कुल सुरक्षित हैं और कुछ दिनों में भारत वापस आ जाएंगी। वह सिर्फ एक शादी में शामिल होने के लिए पाकिस्तान आई हैं। अंजू ने कहा कि मेरा यहां शादी करने का कोई प्लान नहीं है। मेरा मामला सीमा हैदर से अलग है और मीडिया इसे बढ़ा-चढ़ाकर दिखा रहा है। एक वीडियो में अंजू ने अपील की कि उनके परिवार को परेशान न किया जाए।

बयान से पलटे नसरुल्लाह
इससे पहले नसरुल्लाह ने कहा था कि वह अगले कुछ दिनों में अंजू से सगाई कर लेंगे जिसके बाद वह भारत वापस चली जाएंगी। उनके अगली बार पाकिस्तान आने पर दोनों का शादी का प्लान है। नसरुल्लाह ने कहा कि अंजू अपना धर्म परिवर्तन करेंगी या नहीं, यह पूरी तरह से उनका निजी फैसला होगा। वह उनके फैसले का सम्मान करते हैं। बीबीसी उर्दू की रिपोर्ट में उनके इस बयान की जानकारी दी गई थी लेकिन अब नसरुल्लाह ठीक उलट बयान देते नजर आ रहे हैं।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

उद्योग Bhawan में प्रवासी राजस्थानियों को जोड़ने, निवेश और पर्यटन पर गहन चर्चा

जयपुर। आज उद्योग भवन, जयपुर में राजस्थान में निवेश,...

डिजिटल अरेस्ट के नाम पर Cyber ठगी से रहें सतर्क, राजस्थान Police ने जारी की एडवाइजरी

° सीबीआई के अभय पोर्टल से करें संदिग्ध नोटिस...

जिला स्तर पर नगरीय निकाय के वार्डाे के लिए निकाली आरक्षण लॉटरी

पारदर्शी एवं शान्तिपूर्ण प्रक्रिया के साथ निकली गई लॉटरी बालोतरा।...