‘हम दिल दे चुके सनम’ ने पूरे किए 22 साल : अजय देवगन ने कही ये बात

मुंबई।संजय लीला भंसाली द्वारा निर्देशित फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ 18 जून, 1999 को रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने आज अपने 22 साल पूरे कर लिए हैं। फिल्म में सलमान खान, ऐश्वर्या राय बच्चन और अजय देवगन जैसे कलाकार मुख्य किरदारों में थे। यह उस साल की सबसे ज्यादा हिट हुई फिल्मों में से एक रही। इस खास मौके पर अजय देवगन ने फिल्म के सेट पर संजय लीला भंसाली के साथ अपनी एक तस्वीर के अलावा फिल्म के कुछ ²श्यों की तस्वीरों को भी साझा किया है। इसके साथ कैप्शन में वह लिखते हैं, ‘ “हम दिल दे चुके सनम’ के 22 साल। सलमान, संजय, ऐश और मुझे पता था कि हम एक सुपर-सेंसेटिव फिल्म बना रहे हैं। हमने यह नहीं सोचा था कि यह इतिहास रच देगी। आभारी हूं। हैशटैग22ईयर्सऑफहमदिलदेचुकेसनम।” वर्क फ्रंट की बात करें, तो अजय आने वाले समय में भंसाली की अगली रिलीज ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ में नजर आने वाले हैं। फिल्म में आलिया भट्ट शीर्षक भूमिका में हैं।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 17 June 2026

Jagruk Janta 17 June 2026Download रिएक्ट करें♥️   जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल...

डॉ मुकुल शर्मा के सान्निध्य में मनाएँगे 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

जयपुर। मुरलीपुरा स्कीम स्थित संत बाबा मेहरदास मंदिर में...