आपसी रंजिश के चलते 21 वर्षीय विवाहिता की खौफनाक मौत, डीएसपी सहित पुलिस बल मौके पर….

आपसी रंजिश के चलते 21 वर्षीय विवाहिता की खौफनाक मौत, डीएसपी सहित पुलिस बल मौके पर….

खौफनाक मौत

मोगा/आजाद/पंजाब, @जागरूक जनता। मोगा जिले के गांव बुघ्घीपुरा निवासी सर्बजीत कौर (40) जो दो बच्चों की मां थी, का रंजिश कारण तेजधार कुल्हाड़ी मार कर बेरहमी के साथ कत्ल किए जाने का मामला सामने आया है।
घटना की जानकारी मिलने पर डी.एस.पी. धर्मकोट मनजीत सिंह ढेसी और अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच के अलावा और लोगों के पास से पूछताछ की गई। जानकारी अनुसार मृतका के पति कंवलजीत सिंह ने कहा कि उसका विवाह 21 वर्ष पहले सर्बजीत कौर के साथ हुआ था और उनके दो बेटे हैं और वह मेहनत मजदूरी का काम करता हैं।
उसने कहा कि जब उसकी पत्नी सर्बजीत कौर और जसविन्दर कौर दोनों पूर्व सरपंच बलदेव सिंह के खेतों की ओर जाते कच्चे रास्ते पर रेहड़ी पर चारा लेने के लिए जा रही थीं तो वह साइकिल पर उनके पीछे जा रहा था और इस दौरान कथित आरोपी गुरप्रीत सिंह निवासी बुग्गीपुरा स्कूटर पर आया और उसने उसके देखते ही उसकी पत्नी सर्बजीत कौर पर तेजधार कुल्हाड़ी के साथ हमला कर दिया जिसके साथ वह खेत में गिर पड़ी। जब उसने कोलाहल पाया तो वह अपना स्कूटर पर वहां से फरार हो गया।
वह अपने भाई को साथ लेकर पत्नी को जब घायल हालत में सिविल अस्पताल मोगा लाया तो डाक्टरों ने उसे मृतक इकरार दे दिया।
उसने कहा कि कथित आरोपी गुरप्रीत सिंह उसकी पत्नी सर्बजीत कौर पर बुरी नजर रखता था और उसे तंग-परेशान करता रहता था और उसने पहले भी पंचायती तौर पर माफी मांगी है और वह आगे से तंग-परेशान नहीं करेगा जिस कारण वह उनके के साथ रंजिश रखता आ रहा था और इसी रंजिश कारण ही उसने उसकी पत्नी सर्बजीत कौर की बेरहमी के साथ हत्या की है। इस सम्बन्ध में महिना पुलिस की तरफ से हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

शिक्षा, सेवा और संकल्प का नाम: डॉ. राजकुमार

आबूरोड़. माधव विश्वविद्यालय के चेयरमैन डॉ. राजकुमार उन शिक्षाविदों...

Jagruk Janta Hindi News Paper 25 Febuary 2026

Jagruk Janta 25 Febuary 2026Download जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को...