बीकानेर में गुंडागर्दी चरम पर!एडमिशन कराने गए कॉलेज छात्र के साथ लोहे की रॉड से हमला, पुलिस जुटी जांच में..

बीकानेर@जागरूक जनता। बीकानेर में इन दिनों मारपीट व गुंडागर्दी के मामलों में बेतहाशा बढ़ोतरी देखने को मिल रही है जंहा एक पर एक वारदातें हो रही है जिससे शहर में भय का माहौल बनता जा रहा है । शनिवार को फिर डूंगर कॉलेज के छात्र के साथ मारपीट का मामला सामने आया है जिसकी रिपोर्ट जयनारायण कॉलोनी थाने में दर्ज हुई है । इस सम्बंद में पीड़ित छात्र सूडसर निवासी कमल महिया ने पुलिस को दी रिपोर्ट में दिनेश गोदारा, विष्णु बिश्नोई व 5-7 अन्य युवकों पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाते हुए बताया कि वह शनिवार को वह दोपहर 12 बजे डूंगर महाविद्यालय में एडमिशन करवाने कॉलेज पहुंचा था। इस दौरान दिनेश गोदारा, विष्णु बिश्नोइ व 5-7 अन्य युवक लोहे के रोड व प्लास्टिक पाईप लेकर उसे मारने के मकसद से कॉलेज आए और उसके साथ मारपीट की। प्रार्थी महिया का आरोप है कि ये लोग आये दिन कॉलेज के छात्रों के साथ मारपीट करते है,जिससे कॉलेज में भय का माहौल बना हुआ है । पीड़ित की रिपोर्ट पर जयनारायण कॉलोनी थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमले सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच
विजयसिंह एचसी को सौंपी है।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 25 March 2026

Jagruk Janta 25 March 2026Download जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को...

Jagruk Janta Hindi News Paper 11 March 2026

Jagruk Janta 11 March 2026Download जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को...

Jagruk Janta Hindi News Paper 4 March 2026

Jagruk Janta 4 March 2026Download जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को...

शिक्षा, सेवा और संकल्प का नाम: डॉ. राजकुमार

आबूरोड़. माधव विश्वविद्यालय के चेयरमैन डॉ. राजकुमार उन शिक्षाविदों...