थलसेना दिवस देहात भाजपा युवा मोर्चा ने लगाए जोशीले नारे, श्रद्धासुमन अर्पित कर शहीदों का किया स्मरण

बीकानेर@जागरूक जनता। भाजपा युवा मोर्चा बीकानेर देहात के नेतृत्व में शनिवार को भारतीय थलसेना दिवस व अमर शहीद जगदीश बिश्नोई की जन्मजयंती मनाई गयीं ।युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने शहीद की प्रतिमा को माल्यार्पण कर भारतीय सेना के नारे लगाए तथा शहीद हुए जवानों को स्मरण किया ।
भाजपा मंडल अध्यक्ष डॉक्टर महेंद्र संचेती ने शहीदो को स्मरण करते हुए भारतीय सेना के जवानों को सलाम किया ।
युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष प्रिंस शर्मा ने बताया कि आज भारतीय सेना दिवस के अवसर पर हम उन सभी जवानों को सलाम करते है जो दिन रात हमारे देश की सीमाओं पर मातृभूमि की रक्षा करते है ।देश की रक्षा करते हए शहीद हुए हमारे भाई अमर जगदीश बिश्नोई की जन्मजयंती है , सभी युवाओ ने उनको नमन करते हुए सेना दिवस मनाया । इस कार्यक्रम में युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष प्रिंस शर्मा , भाजपा मण्डल अध्यक्ष डॉक्टर महेंद्र संचेती , नरेंद्र चौहान , सुनील पुनिया , सुनील भाम्भू , हेमन्त बिकासर , सन्दीप चोरडिया , सुनील जाखड़ , कैलाश सारस्वत , गोपी मोदी , सुभाष गोदारा , ओमप्रकाश देहडू ,शिव माड़िया , हेतराम , मनीष जाखड़ , एस के शर्मा , सुनील खीचड़ , मनीष ज्याणी , जयसिंह , दिनेश , उमाशंकर गोयल आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...