अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला सफाई कर्मी का किया सम्मान, इन्हें सम्मानित कर,गौरवान्ति महसूस कर रहे हैं-तंवर

अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला सफाई कर्मी का किया सम्मान, इन्हें सम्मानित कर,गौरवान्ति महसूस कर रहे हैं-तंवर

बीकानेर@जागरूक जनता। मरुधर बीकानेर महासंघ द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर गांधी पार्क में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के स्वच्छता अभियान के प्रतीक सिद्धांत के दूत सफाईकर्मी महिला रुखसाना का संघ द्वारा मंजुलश्री अवार्ड से सम्मान किया गया।
इस अवसर पर संघ के अध्यक्ष श्याम तंवर ने कहा कि जब बात साफ-सफाई की होती है तो महिलाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता, क्योंकि घर को, आस-पास व शहर को साफ रखने में नारी शक्ति की भूमिका सबसे अधिक महत्वपूर्ण होती है। आज अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर हम इन्हें सम्मानित कर, गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह केवल एक महिला का सम्मान नहीं बल्कि शहर की सभी महिलाओं का सम्मान हैं।
तंवर ने बताया कि संघ द्वारा समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता के साथ सफाईकर्मी का मानव जगत में प्राकृतिक आपदा, महामारी से बचाने में महिलाओं का अमूल्य योगदान रहता है। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को त्योहार रूप में मनाया जाना चाहिए। इसी क्रम में रुखसाना को महिला द्वारा बनाई गई पिंपल वृक्ष के पत्ते पर महिला सशक्तिकरण के रूप में महिला कलाकार द्वारा उकेरा गया ’महिला चित्र भेंट’ कर सम्मानित किया गया।  साथ ही महिला कर्मी को संघ के द्वारा मोतियों का हार भी भेंट स्वरूप दिया गया।
संघ के उपाध्यक्ष मलेश जैन ने सफाई कर्मियों की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए कहा कि महिला अपने घर की जिम्मेदारी का निर्वहन करने के साथ अपने परिवार को आर्थिक संबलता भी प्रदान करती है। संघ के मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर व सुरेश भार्गव ने कहा कि संघ द्वारा अतिशीघ्र महिलाओं की शिक्षा के लिए योजना बनाई जाएगी। संघ के श्याम सिंह परिहार, गौरी शंकर भाटी आदि ने विचार व्यक्त किए।
सफाई कर्मी रुखसाना अपने सम्मान से हइमोशनल होते हुए संघ द्वारा किए गए सम्मान के लिए आभार व्यक्त किया और कहा कि जीवन में इस सम्मान को मैं कभी भूल नहीं सकती और मुझे अपना कार्य ईमानदारी से निर्वहन करने के लिए नई स्फूर्ति मिलती रहेगी।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

महिला मानसिक स्वास्थ्य विषयक वाद विवाद प्रतियोगिता आयोजित

जयपुर. वूमेन मेंटल हेल्थ स्पेशलिटी सेक्शन, इंडियन साइकाइट्रिक समिति...

Jagruk Janta Hindi News Paper 24 JUne 2026

Jagruk Janta 24 June 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...