उच्च शिक्षा मंत्री भाटी ने देशनोक के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक्सरे मशीन का किया निरीक्षण

उच्च शिक्षा मंत्री भाटी ने देशनोक के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक्सरे मशीन का किया निरीक्षण

बीकानेर@जागरूक जनता।  उच्च शिक्षा मंत्री भंवरसिंह भाटी शुक्रवार को देशनाेक स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे।उन्होंने यहां नवस्थापित एक्सरे मशीन का निरीक्षण किया।उन्होंने चिकित्सालय के प्रभारी डॉ लोकेंद्र सिंह से अस्पताल में एक्सरे की कितने लोगों को प्रतिदिन जरूरत रहती है,इसके बारे में जानकारी ली । चिकित्सा प्रभारी डॉ.राठौड़ ने मंत्री भंवरसिंह भाटी को अवगत कराया कि आपके प्रयासों से शिशु रोग चिकित्सक की नियुक्ति हो गई है अब गायनिक चिकित्सक का पद रिक्त है इसे भी  भरवाया जाए ताकि महिलाओं को चिकित्सा का समुचित लाभ मिल सके। उच्च शिक्षा मंत्री भंवरसिंह भाटी ने चिकित्सालय में कोरोना टीकाकरण की प्रगति की जानकारी ली व टीकाकरण कक्ष का निरीक्षण किया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ओ.पी.चाहर,
आरसीएचओ डॉ. राजेश गुप्ता, नगरपालिका देशनोक चेयरमैन ओमप्रकाश मुंधडा सहित चिकित्सालय के स्टाफ व गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस दौरान उच्च शिक्षा मंत्री ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट का भी जायजा लिया व संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्धारित समय सीमा में निर्माण कार्य को पूरा किया जाए।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...