विजय दिवस पर होगा वीरों का सम्मान

बीकानेर@जागरूक जनता। वर्ष 1971 के भारत-पाक युद्ध में भारत की पाकिस्तान पर ऐतिहासिक विजय के 50 वर्ष पूर्ण होने पर गुरुवार (16 दिसंबर) को विजय दिवस के उपलक्ष्य में मौलाना आजाद मिल्ली शिक्षण संस्थान व अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद बीकानेर इकाई के संयुक्त तत्वावधान में सम्मान-समारोह आयोजित किया जाएगा।

संस्थान के सचिव डॉ. मिर्जा हैदर बेग ने बताया कि सम्मान-समारोह पब्लिक पार्क स्थित कीर्ति स्तंभ के पास साँय 4 बजे आयोजित किया जाएगा। समारोह के मुख्य अतिथि वरिष्ठ साहित्यकार डाॅ. मदन केवलिया तथा विशिष्ट अतिथि पूर्व महापौर मकसूद अहमद तथा महेन्द्र गहलोत होंगे। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल डी एस शेखावत ने बताया कि समारोह में भारत-पाक युद्ध के 9 वीरों का सम्मान किया जाएगा, इसके तहत 5 शहीदों के परिजनों व 4 जीवित सूरमाओं को सम्मानित किया जाएगा। पूर्व सैनिक सेवा परिषद के अध्यक्ष रामसिंह भाटी ने अधिकाधिक आमजन से इस समारोह में शामिल होने की अपील की है।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

नारी निकेतन बन रहे निराश्रित महिलाओं के लिए उम्मीद का नया सवेरा

मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के संवेदनशील नेतृत्व और दूरदर्शी...

महात्मा ज्योतिबा फुले स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेल सुविधाओं को मिलेगा नया आयाम

यूआईटी सचिव अशोक कुमार ने निर्माण कार्यों का किया...

Jagruk Janta Hindi News Paper 20 May 2026

रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😮जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को...