डेंगू पॉजिटिव मरीजों के घर पहुंचे स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी

डेंगू पॉजिटिव मरीजों के घर पहुंचे स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी

बीकानेर@जागरूक जनता। स्वास्थ्य विभाग द्वारा *डेंगू मुक्त बीकाणा* अभियान के तहत जन जागरण व एंटी लारवा गतिविधियों पर जोर दिया जा रहा है। जिला कलेक्टर नमित मेहता के निर्देश पर बुधवार को स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारी डेंगू पॉजिटिव आए मरीजों के घर पहुंचे। नजदीकी डिस्पेंसरी टीम द्वारा सर्वे व एंटी लारवा गतिविधियां की गई या नहीं इसकी भी  पड़ताल की गई । दल में शामिल डिप्टी सीएमएचओ स्वास्थ्य डॉ लोकेश गुप्ता व मच्छर जनित बीमारियों के विशेषज्ञ डॉ अनिल वर्मा ने मरीजों व उनके परिजनों की स्वास्थ्य जांच की व आवश्यक सलाह दी। दल द्वारा घरों में मच्छरों की तलाश की गई। घरों के कोने कोने की तलाश की परंतु मच्छर नहीं मिले। संभवतः डेंगू पॉजिटिव आने के बाद मरीज के परिजनों द्वारा साफ सफाई पर विशेष ध्यान दिया गया। साथ ही डिस्पेंसरी की टीम द्वारा भी मच्छर रोधी गतिविधियां की गई थी। दल में शामिल एमपीडब्ल्यू हीरा भाटी व नर्सिंग स्टाफ सरोज घई द्वारा घरों में एंटी लारवा गतिविधियों की जानकारी दी गई। डॉ अनिल वर्मा ने बताया कि आईसीएमआर की शोध हेतु मरीज के घर से मच्छर का संकलन कर भिजवाया जाना है। उन्होंने बताया कि एडीज एजिप्टी मच्छर के शरीर पर सफेद चकत्ते व धारियां होती है जिससे यह चितकबरा मच्छर आसानी से पहचान में आ जाता है।
सीएमएचओ डॉ ओम प्रकाश चाहर ने बताया कि बुधवार को जिले भर से 883 सैंपल का एलाइजा टेस्ट किया गया जिसमें से 22 मरीज डेंगू पॉजिटिव पाए गए। इस प्रकार अब तक जिले में डेंगू पॉजिटिव मरीजों की संख्या 618 हो गई है।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...