सरकार की आधी उम्र बीती, मगर कोई भी घोषणा धरातल पर दूरबीन से भी नजर नहीं आ रही-राठौड़

उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने सोशल मीडिया के जरिए सरकार पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि सरकार की आधी उम्र बीतने के बाद कांग्रेस हाईकमान को अब जाकर अपने जन घोषणा पत्र की याद आई है। कांग्रेस का जन घोषणा पत्र झूठ का पुलिंदा साबित हुआ है, जिसमें जनता से झूठे वादे कर घोषणाओं का अंबार लगाया गया

जयपुर @ jagruk janta। उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने सोशल मीडिया के जरिए सरकार पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि सरकार की आधी उम्र बीतने के बाद कांग्रेस हाईकमान को अब जाकर अपने जन घोषणा पत्र की याद आई है। कांग्रेस का जन घोषणा पत्र झूठ का पुलिंदा साबित हुआ है, जिसमें जनता से झूठे वादे कर घोषणाओं का अंबार लगाया गया, लेकिन इस दिशा में सरकार ढाई कोस भी नहीं चली। यह मिथ्या घोषणा पत्र ही कांग्रेस के पतन का कारण होगा।

राठौड़ ने कहा कि गहलोत सरकार जनघोषणा पत्र में की गई अधिकतर घोषणाओं को पूरा करने का चाहे कितना भी दावा कर ले, लेकिन जनता भली-भांति जानती है कि पिछले ढाई वर्ष से ज्यादा समय बीतने के बाद भी धरातल पर इन घोषणाओं का क्रियान्वयन दूरबीन से भी देखो तो दूर-दूर तक नजर नहीं आ रहा है। राठौड़ ने कहा कि राजस्थान की जनता को अब पछतावा हो रहा है कि अपने वादों से यू-टर्न लेने में माहिर कांग्रेस को हमने अपना कीमती वोट देकर गलती कर दी है, उसे भविष्य में अब कभी नहीं दोहराएंगे।

.

.

.

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...