पीबीएम अस्पताल परिसर में जब्त किए गुटखे एवं अन्य तम्बाकू उत्पाद,संभागीय आयुक्त के निर्देशानुसार हुई कार्यवाही

बीकानेर@जागरूक जनता। तम्बाकू मुक्त राजस्थान व मिशन अगेंस्ट नारकोटिक्स सब्सटेंस एब्यूज (मनसा) के तहत शुक्रवार को पीबीएम में भर्ती मरीजों के परिजनों व चिकित्सालय परिसर के अन्दर व बाहर स्थित दुकानों पर छापा मारकर समस्त प्रकार के तम्बाकू उत्पाद जब्ती की कार्रवाई की गई।
संभागीय आयुक्त डॉ. नीरज के. पवन के निर्देशानुसार पीबीएम पुलिस चौकी के थानाधिकारी व चिकित्सालय के सुरक्षा अधिकारी के नेतृत्व में चिकित्सालय परिसर में अभियान चलाकर परिसर व परिसर के बाहर स्थित दुकानों से तम्बाकू उत्पाद जब्त किया गया व जुर्माना वसूल किया गया। इसके अतिरिक्त मरीज के परिजनों की भी तलाशी कर तम्बाकू उत्पाद जब्त कर जुर्माना राशि वसूल की गई। पीबीएम अधीक्षक डॉ परमिन्द्र सिरोही ने बताया कि कार्यवाही के दौरान कुल 70 रसीदें काटी गई तथा प्रत्येक के विरूद्ध पचास-पचास रुपये जुर्माना लगाया गया। पीबीएम अधीक्षक ने बताया कि अस्पताल के समस्त कार्मिकों को भी निर्देशित किया गया है कि यदि कोई कार्मिक तम्बाकू उत्पाद का उपयोग करते हुए पाया गया तो उसके विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 14 October 2026

Jagruk Janta 14 October 2026Download https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14https://www.facebook.com/jagrukjantanews/https://www.instagram.com/jagruk_janta/https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hGhttps://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414

Jagruk Janta Hindi News Paper 7 October 2026

Jagruk Janta 7 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...