एनके पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस का भव्य आयोजन, 70 से अधिक शिक्षकों व शिक्षिकाओं का सम्मान

जयपुर। मुरलीपुरा स्थित एन.के. पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संस्था के प्रबंध निदेशक डॉ. एन.सी. लूणायण व निदेशक श्री कुलदीप सिंह जी ने गणेश प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती चित्रा राजे बसेरा ने अतिथियों का पुष्पगुच्छ देकर अभिनंदन किया।

समारोह का शुभारंभ कक्षा 12 की छात्राओं द्वारा स्वागत गीत और नृत्य प्रस्तुति से हुआ इसके पश्चात विद्यार्थियों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जो शिक्षक दिवस के महत्व को रेखांकित करती रहीं। सभागार में उपस्थित सभी विद्यार्थी और शिक्षक उत्साह और प्रसन्नता से भरे हुए थे।

कार्यक्रम के दौरान संस्था के प्रबंध निदेशक महोदय डॉ एनसी लूणायच ने विद्यालय में कार्यरत 70 से अधिक शिक्षकों व शिक्षिकाओं का सम्मान करते हुए उन्हें प्रशस्ति पत्र भेंट किए व उनके योगदान की सराहना की।
संस्था के प्रबंधनिदेशक डॉ एनसी लूणायच ने अपने उद्बोधन में कहा कि शिक्षक की वह नीव है विद्यार्थियों को मजबूत और आत्मनिर्भर बनाते हैं। उनका योगदान समाज निर्माण में अहम है। शिक्षक विद्यार्थी के जीवन को सशक्त बनाने के लिए अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।”

निदेशक श्री कुलदीप सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा, “शिक्षक वह दीपक हैं, जो स्वयं जलकर विद्यार्थियों के जीवन में ज्ञान की रोशनी फैलाते हैं और उनका मार्ग प्रशस्त करते हैं। शिक्षकों का कर्तव्य है कि वे विद्यार्थियों की छिपी प्रतिभाओं को तराशें और उन्हें उज्जवल भविष्य की ओर प्रेरित करें।”

कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्या श्रीमती चित्रा राजे बसेरा ने उपस्थित सभी अतिथियों, शिक्षकों और विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया और समारोह के सफल आयोजन के लिए धन्यवाद दिया। समारोह का समापन गरिमामय वातावरण में किया गया, जहां शिक्षक और विद्यार्थी एकजुट होकर शिक्षक दिवस की महत्ता को मनाने में संलग्न रहे।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...