गौमाता सेवक समिति परिवार ने गौमाता को राष्ट्रमाता, हिन्दू राष्ट्र, सनातन धर्म बोर्ड गठन के साथ गोचर ओरण भूमि बचाने की सरकार से की मांग

जयपुर जोबनेर :- गोमाता सेवक समिति परिवार एवं सभी गौसेवकों गौभक्तों ने आषाढ़ मास कृष्ण पक्ष पितृ अमावस्या पर्व पर 49 वां गोसेवा कार्यक्रम श्री शिव गोधाम (गौशाला) ढाणी बोराज जोबनेर जयपुर में आयोजित किया गया शुरुआत में गोपूत्र ज्योतिर्विद पंडित मानस संजय मिश्र ने सूर्य देव की साक्षी में भगवान् गणेश राधाकृष्ण पूजन, शिव परिवार पूजन, वेदलक्षणा गौमाता पूजन पितृ तर्पण पूजन, गोमाता पूजन के साथ सामुहिक हनुमान चालीसा का पाठ एवं दिव्य गोमाता कृपा आरती के बाद श्री गौशाला के नियमित गौसेवकों नये जुड़े गौसेवकों को दुपट्टा दक्षिणा प्रदान कर अभिनंदन सम्मान किया गया इसके बाद सभी गौसेवकों ने मिलकर गोमाता की पूजा एवं सेवा करके गुड़ केले व हरे चारे का भोग लगाकर गोशाला में वृक्षारोपण कर पर्यावरण बचाओ अभियान का शुभारंभ किया, पेड़ों पर पंछियों के लिए पानी के परिंडे व दाना पात्र लगायें, कीड़ी नगरा, एवं अन्य सेवाएं प्रदान करने के साथ गोशाला में सभी भक्तों ने अपार हर्षोल्लास पूर्वक संकीर्तन किया साथ ही इस अवसर पर गोपूत्र ज्योतिर्विद पंडित मानस संजय मिश्र एवं कमल प्रजापत ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी गौसेवकों एवं श्रद्धालुओं को गौमाता को राष्ट्रमाता देश को हिन्दू राष्ट्र एवं सनातन धर्म बोर्ड घोषित करवाने का अखण्ड संकल्प दिलाकर शासन प्रशासन सरकार से गौरक्षा गोचर ओरण भूमि बचाने की मांग की।
इस अवसर पर गोचर ओरण संरक्षक संघ राजस्थान के प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट हेमंत सिंघवी एवं सचिव ललित मेघराज जैन कातरेला ने गोचर ओरण भूमि बचाने पर व्याख्यान दिया साथ ही गौमाता सेवक समिति परिवार की तरफ से श्री शिव गोधाम में सुखा चारा, 501 पुली हरा चारा, गुड़ के कार्टून, चार तगारी दो फावड़े, 5 पेड़ वृक्षारोपण, पंछीयो के लिए 15 दाना पात्र एवं परिण्डे, कीड़ी नगरा शिव गोधाम के विकास के लिए 21 हजार रूपए का चैक गोपाल यादव को प्रदान किया साथ ही 5100 इक्यावन सौ रूपए का चैक श्रीकृष्ण गोसेवा समिति गोरक्षा दल बोराज के संचालक केशवानंद को प्रदान किया । समापन पर सामुहिक प्रसादी ग्रहण कर उपस्थित सभी गौसेवकों एवं श्रद्धालुओं का आभार प्रकट किया!
इस अवसर पर भंवर, रामचंद्र, विनोद, महेंद्र , बजरंग लाल प्रजापत, मनीष गुप्ता, महेश अग्रवाल, जगदीश मोदी, मनीष, मोहन, रवि एवं समस्त ग्रामवासी गणमान्य लोग उपस्थित थे साधुवाद जय गोमाता जय गोपाल!

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...