बीकानेर में मोटरसाइकिल चोरों की गैंग सक्रिय, शहर के दो थाना क्षेत्रों दर्ज हुए मामले,पुलिस जुटी जांच में..

बीकानेर@जागरूक जनता। शहर में मोटरसाइकिल चोरों की गैंग सक्रिय है जो खुल्लेआल सार्वजनिक जगहों  व लोगो के घरों के आगे से बाईक चुरा कर रफ्फूचक्कर हो जाते है । सोमवार को शहर के दो अलग अलग थाना क्षेत्रों में मोटरसाइकिल चोरी के दो मामले दर्ज हुए है । जिसमे कोतवाली थाना क्षेत्र के सिंगियो के चौक निवासी रुपचन्द सोनगरा पुत्र बाबुलाल सोनगरा ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि बीती 11 फरवरी को रात्रि 9 से 10 बजे के बीच उसके घर के बाहर खड़ी मोटरसाईकल स्पलैन्डर प्रो आरजे 07 एसपी 4101 कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया,इस पर दो दिनों तक काफी खोजबीन की पर मोटरसाइकिल नही मिली। कोतवाली पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट पर अज्ञात चोर के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच एचसी शिवकुमार को सौंपी है।

वंही चोरी का दूसरा मामला शहर के सदर थाना क्षेत्र का है इस सम्बंध में जीनगर मोहल्ला गोपेश्वर बस्ती गंगाशहर निवासी परिवादी चन्द्रप्रकाश पुत्र विजय कुमार ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि पीबीएम हॉस्पिटल में बीती 11 फरवरी को शांय 6 से रात्रि 9 बजे के बीच अज्ञात चोर उसकी मोटरसाइकिल चुरा ले गया । परिवादी की रिपोर्ट पर सदर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच सउनि कोहरसिंह को सौंपी है।

बता दे,शहर में बढ़ती चोरियों को लेकर आमजन में पुलिस के प्रति खासा रोष है, वंही पुलिस की गश्त पर भी सवालिया निशान लगाये जा रहे है।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

शिक्षा, सेवा और संकल्प का नाम: डॉ. राजकुमार

आबूरोड़. माधव विश्वविद्यालय के चेयरमैन डॉ. राजकुमार उन शिक्षाविदों...

Jagruk Janta Hindi News Paper 25 Febuary 2026

Jagruk Janta 25 Febuary 2026Download जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को...