G20 Dinner: राष्ट्रपति का डिनर, नहीं आएंगे यह 6 मुख्यमंत्री? पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी रह सकते हैं नदारद

G20 Summit: आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगनमोहन रेड्डी इस समय लंदन में हैं और वो 12 सितंबर को वापस लौटेंगे। इस वजह से वो भी डिनर में शामिल नहीं हो पाएंगे।

नई दिल्ली. G20 शिखर सम्मेलन के तहत विश्व के नेताओं के स्वागत में आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने डिनर का आयोजन किया है। इस डिनर में जी-20 देशों से आए विदेशी मेहमानों के साथ देश की कई बड़ी हस्तियों और तमाम नेताओं को निमंत्रण दिया गया है। इसके साथ ही देश के सभी राज्यों के मुख्यमंत्री भी निमंत्रण भेजा गया है, लेकिन अब जो खबर सामने आ रही है, उसके मुताबिक छह राज्यों के मुख्यमंत्री इस डिनर में शामिल नहीं हो सकेंगे।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जी-20 के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मेजबानी में हो रहे डिनर से विपक्ष के छह मुख्यमंत्री अनुपस्थित रह सकते हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि विपक्ष की सत्ता वाले 12 राज्यों में से छह राज्यों के मुख्यमंत्री अलग-अलग कारणों से डिनर से दूर रह सकते हैं। हेल्थ प्रॉब्लम की वजह से दो पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह और एचडी देवेगौड़ा भी अनुपस्थित रह सकते हैं।

डिनर में नहीं शामिल होने वाले मुख्यमंत्री
मीडिया रिपोर्ट्स के सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया डिनर में शामिल नहीं होंगे। अशोक गहलोत के अंगूठे में फ्रैक्चर है, जिसकी वजह से वो यात्रा करने से बच रहे हैं। वहीं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी स्वास्थ्य कारणों डिनर में नहीं दिखेंगे। कर्नाटक सीएम सिद्धारमैया ने भी ऐसे ही कुछ कारण बताए हैं। तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने कोई कारण नहीं बताया है, लेकिन सूत्रों ने बताया कि वो भी दिल्ली नहीं आ रहे हैं।

कोणार्क चक्र के सामने पीएम मोदी ने विश्व के नेताओं का किया स्वागत, जानिए इसकी खासियत
वहीं आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगनमोहन रेड्डी इस समय लंदन में हैं और वो 12 सितंबर को वापस लौटेंगे। इस वजह से वो भी डिनर में शामिल नहीं हो पाएंगे। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटयानक ने दिल्ली आने की न पुष्टि की है और न खंडन किया है। केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने बताया है कि वो दिल्ली नहीं आ रहे हैं। हालांकि, उन्होंने इसका कोई कारण नहीं बताया है।

यह सीएम डिनर में होंगे शामिल
तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू इस डिनर में शामिल होंगे। बता दें, आज शाम को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की तरफ से जी-20 के आयोजन स्थल भारत मंडपम में डिनर का आयोजन है।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

माउंट आबू में BJP की चुनावी बैठक आयोजित

माउंट आबू. आगामी नगर निकाय चुनाव 2026 की तैयारियों...

Jagruk Janta Hindi News Paper 19 August 2026

Jagruk Janta 19 August 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

नियमितता, अनुशासन और समय प्रबंधन सफलता की पहली सीढ़ी — डॉ. राजीव Biyani

‘ऊर्जा 2026 – अभ्युदय’ का भव्य आगाज, विद्यार्थियों ने...