जी20: खड़ी हो रही बीजेपी की हिंदुत्व पिच, हर जगह इंडिया बन रहा ‘भारत’, जानिए क्या है पीछे की रणनीति

असल में जी20 समिट के लिए प्रगति मैदान में जिस भारत मडंपम को सजाया गया है, वहां पर एक बड़ा परिवर्तन दिख गया है। इस बार 20 मुल्क के नेताओं के बीच इंडिया के नहीं ‘भारत’ के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बैठे थे।

नई दिल्ली. भारत की अध्यक्षता में इस बार जी20 का महासमिट शुरू हो गया है। 20 मुल्क के नेता राजधानी दिल्ली आए हुए हैं, पीएम मोदी की सभी के साथ शानदार केमिस्ट्री दिख रही है, अलग ही तरह की गर्मजोशी माहौल में बनी हुई है। लेकिन इस गर्मजोशी के बीच भी एक बड़ा पॉलिटिकल मैसेज देने का काम किया गया है। ये मैसेज है इंडिया को भारत बनाने का, बीजेपी की हिंदुत्व की पिच को और ज्यादा मजबूत करने का, मोदी को हराने के लिए बने इंडिया गठबंधन को एक आईना दिखाने का।

असल में जी20 समिट के लिए प्रगति मैदान में जिस भारत मडंपम को सजाया गया है, वहां पर एक बड़ा परिवर्तन दिख गया है। इस बार 20 मुल्क के नेताओं के बीच इंडिया के नहीं ‘भारत’ के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बैठे थे। पीएम मोदी के सामने जिस प्लेट को रखा गया, उस पर बड़ा-बड़ा भारत लिखा था। अब ये मायने इसलिए रखता है क्योंकि जी20 समिट के जरिए सिर्फ देश को ही नहीं पूरी दुनिया को ये संदेश दिया जा रहा है कि अब भारत, इंडिया बन चुका है।

इसकी शुरुआत हुई थी राष्ट्रपति द्वारा भेजे गए निमंत्रण पत्र से। ये पत्र भी जी20 के नेताओं को ही मिले थे, उसमें हर जगह प्रेसिडेंट ऑफ भारत लिखा था। उस निमंत्रण कार्ड के बाद ही देश में इंडिया बनाम भारत की डिबेट शुरू हुई। लेकिन पीएम मोदी ने अपने मंत्रियों को साफ कर दिया कि वे इस पर कुछ भी बोलने से बचे। अब मंत्री तो नहीं मिले, लेकिन एक बार फिर जी20 के जरिए ही संदेश साफ दे दिया गया। पीएम मोदी को इंडिया नहीं भारत का प्रधानमंत्री बताया गया।

क्या घोषणा करने में जल्दबाजी कर गए येदियुरप्पा? JDS के साथ गठबंधन को क्यों उतावली है भाजपा
अब जानकार मानते हैं कि बीजेपी के लिए भारत हिंदुत्व से जुड़ा एक बड़ा मुद्दा है। भारत को देश की संस्कृति से जोड़कर देखा जा रहा है, सनातन से उसके कनेक्शन निकाले जा रहे हैं। बीजेपी नेता लगातार जिस तरह से इस विवाद पर बयान भी दे रहे हैं, ये साफ है कि उनका नेरेटिव किस दिशा में आगे बढ़ता दिख रहा है। अब उस नेरेटिव में जी20 कार्यक्रम को भी शामिल कर लिया गया है। सरकार चाहती को विशेष सत्र के दौरान इस मुद्दे पर चर्चा हो सकती थी, लेकिन उनकी तरफ से तो पूरी दुनिया के सामने मार्केटिंग कर दी गई कि इंडिया, भारत बन चुका है। बिना कुछ बोले ही काफी कुछ बता दिया गया।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 9 September 2026

Jagruk Janta 9 September 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

प्रभारी सचिव गायत्री राठौड़ के नेतृत्व में अटल वन शाहपुरा में लगाए 615 पौधे

जयपुर। वन विभाग,जिला प्रशासन, पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास...

BJP प्रत्याशी 1 सितंबर से लापता, सुराग नहीं मिला तो धरने पर बैठ गई Congress प्रत्याशी

प्रागपुरा नगर पालिका के वार्ड नंबर 32 से बीजेपी...

स्व. श्री जुगल किशोर Biyani की 24वीं पुण्यतिथि पर विशाल रक्तदान शिविर आयोजित

जयपुर। विद्याधर नगर स्थित बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेजेस में...