शनिवार को आयोजित होगी ‘फ्रीडम रन’

बीकानेर@जागरूक जनता। ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के तहत शनिवार को ‘फ्रीडम रन’ का आयोजन किया जाएगा। इसकी शुरुआत प्रातः 7 बजे गांधी पार्क से होगी। इसमें नेहरू युवा केन्द्र, स्काउट एवं गाइड, एनएसएस तथा एनसीसी के प्रतिनिधि भाग लेंगे। ‘फ्रीडम रन’ शहर के विभिन्न क्षेत्रों से होकर गुजरेगी। अतिरिक्त जिला कलक्टर (शहर) अरुण प्रकाश शर्मा की अध्यक्षता में बुधवार को जिला कलक्ट्रेट सभागार में ‘फ्रीडम रन’ से संबंधित पूर्व तैयारी बैठक में यह जानकारी दी गई। शर्मा ने प्रोग्राम के दौरान कोविड प्रोटोकॉल का पूर्ण रुप से ध्यान रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अमृत महोत्सव आयोजन समिति के सभी सदस्य आपसी समन्वय के साथ समय रहते सभी तैयारियां सुनिश्चित करें।  नेहरू युवा केंद्र की समन्वयक रूबी पाल ने कार्यक्रम की रूपरेखा की जानकारी दी। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) सुरेंद्र सिंह भाटी, डूंगर कॉलेज के इंद्र सिंह राजपुरोहित, एनसीसी प्रभारी डॉ श्वेता नेहरा व एनएसएस प्रभारी डॉ एस एन जाटोलिया, भारत स्काउट गाइड के सीओ जसवंत सिंह राजपुरोहित मौजूद रहे।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...