10 वीं बोर्ड परीक्षा में पकड़ में आए चार ‘मुन्नाभाई’….

10 वीं बोर्ड परीक्षा में पकड़ में आए चार ‘मुन्नाभाई’

बीकानेर@जागरूक जनता। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की चल रही 10 वीं कक्षा की परीक्षा में चार ‘मुन्नाभाई’ पकड़ में आए है। ये चारों मूल परीक्षार्थी के स्थान पर परीक्षा दे रहे थे। मामला चूरू जिले के तारानगर तहसील का है। इन चारों को बोर्ड परीक्षा को लेकर गठित आंतरिक दल ने पकड़ा है। ठिमाऊ राजगढ़ निवासी पवन कुमार मेघवाल ने मामला दर्ज कराया है। रिपोर्ट में बताया कि वह राजस्थान बोर्ड की तरफ से बोर्ड परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्र का केंद्राधीक्षक है। मंगलवार को 10वीं क्लास की गणित की परीक्षा के दौरान वीक्षक, आंतरिक दल के जांच करने पर कस्बे की गुरु रविंद्र नाथ टैगोर पब्लिक उच्च माध्यमिक विद्यालय में 4 परीक्षार्थियों की जगह 4 फर्जी परीक्षार्थियों को परीक्षा देते हुए पकड़ा गया। चारों आरोपी तारानगर के ही एक निजी स्कूल के परीक्षार्थियों की जगह पेपर दे रहे थे।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 7 October 2026

Jagruk Janta 7 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

भजन—मदन का चला जादू, कांग्रेस हुई पस्त

राजस्थान की जनता ने दिया आशीर्वाद, खरा उतरेंगी भाजपा मोदी...