विद्यार्थियों को सूचना एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में प्लेटफार्म देगा फॉरमीडियम

जयपुर। तकनीकी योग्यता के प्रोत्साहन के लिए फॉरमीडियम कंंपनी ने अजमेर रोड स्थित अपने कार्यालय में हेकेथॉन ईवेंट का आयोजन किया। जिसमें विभिन्न कॉलेजों एवं अन्तरराष्ट्रीय स्तर से छात्रों ने ऑन लाइन भाग लिया। संस्था के सह-संस्थापक मनीष अग्रवाल ने बताया कि इस कार्यक्रम के आयोजन का उद्देश्य राजस्थान में सूचना एवं प्रौद्योगिकी संचार के क्षेत्र में हो रहे अन्तरराष्ट्रीय परिवर्तनों को ध्यान में रखते हुए ऐसा प्लेटफार्म तैयार करना है जिससे प्रदेश का ही नहीं, अपितु देश का भी नाम रोशन हो। इसी क्रम में हेकेथॉन में आयोजित सभी प्रतिभागियों को अन्तरराष्ट्रीय मानक के अनुसार प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया। कार्यक्रम के दौरान एक प्रेस वार्ता आयोजित की गई जिसमें मनीष अग्रवाल, राकेश कुमार, वैभव अग्रवाल, जॉन मैनले, एवं विनीता दुरेजा ने हेकेथॉन के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

संस्था के को-फाउण्डर मनीष अग्रवाल ने बताया कि टैक्नोलॉजी से वित्तीय सेवाओं एवं उद्योगों के भीतर तकनीकी एवं एआई डेटा रोबेटिक स्वचलन को कैसे शामिल किया जाए और ए आई के माध्यम से कई फिनटेक उद्योगों को राज्य में बढ़ावा मिलेगा। यह क्षेत्र आने वाले दिनों में बैंकिंग, वित्त एवं विनिवेश से संबंधित हर क्षेत्र में एक औद्योगिक क्रांति के रूप में शामिल होगा। फॉरमीडियम जैसी संस्थाएं आने वाले दिनों में अन्तरराष्ट्रीय व्यावसायिक वित्तीय उपभोक्ताओं के लिए एक नए प्रौद्योगिक प्लैटफार्म के रूप में कार्य करेंगी। कालान्तर में इसका विस्तार पूरे भारत में करने की योजना है।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 7 October 2026

Jagruk Janta 7 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

भजन—मदन का चला जादू, कांग्रेस हुई पस्त

राजस्थान की जनता ने दिया आशीर्वाद, खरा उतरेंगी भाजपा मोदी...