भजन लाल कैबिनेट का गठन…विधायक किरोड़ी मीणा ने ली कैबिनेट मंत्री पद की शपथ

जयपुर। राजस्थान में भजन लाल कैबिनेट का गठन हो रहा है। राज्यपाल कलराज मिश्र नए मंत्रियों को शपथ दिला रहे हैं। अब तक 8 मंत्री शपथ ले चुके हैं। इनमें विधायक किरोड़ी लाल मीणा, गजेंद्र सिंह मीणा, राज्यवर्धन सिंह राठौड़, बाबूलाल खराड़ी, मदन दिलावर, जोगाराम पटेल, सुरेश सिंह रावत, अविनाश गहलोत, जोराराम कुमावत ने कैबिनेट मंत्री की शपथ ले ली है।

सूत्रों के मुताबिक, करीब 25 मंत्री शपथ लेंगे। इसमें 15 कैबिनेट मंत्री, 4 स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री, 6 राज्य मंत्री शामिल हैं। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा खुद मंत्री पद की शपथ लेने विधायकों को बुला रहे हैं। आमतौर पर मुख्य सचिव यह काम करते हैं।

इस बीच करणपुर से पार्टी के उम्मीदवार सुरेन्द्रपाल सिंह टीटी भी जयपुर पहुंच रहे हैं। बताया जा रहा है कि उनको भी जयपुर बुलाया गया है।

ये विधायक पहुंचे बीजेपी ऑफिस
विधायक झाबर सिंह खर्रा, हीरालाल नागर, कन्हैयालाल चौधरी, विजय सिंह चौधरी, महंत प्रतापपुरी, जवाहर सिंह बैडम, अर्जुनलाल गर्ग, अरुण चौधरी, जोगाराम पटेल, राज्यवर्धन सिंह राठौड़, लालाराम मेघवाल, हरि सिंह रावत, वीरेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह राठौड़, अविनाश गहलोत, प्रताप सिंह सिंघवी, डॉ. शैलेश सिंह, जबर सिंह सांखलाप, सुमित गोदारा और संजय शर्मा बीजेपी कार्यालय पहुंच गए हैं।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

संत ravidas समरसता कार्यक्रम Jaipur में आयोजित, सीएम भजनलाल शर्मा ने कलश वंदन रथों को दिखाई झंडी

जयपुर के एसएमएस इंडोर स्टेडियम में आयोजित प्रदेश स्तरीय...

प्रदेश में 2101 करोड़ की लागत से होगा 3232 सड़कों का निर्माण

हर गांव, कस्बे और शहर को गुणवत्तापूर्ण सड़क से...

RUIDP के पांचवें चरण में जयपुर शहर में होगा 2233 करोड़ का निवेश

भूमिगत जल के दोहन में कमी पांचवें चरण में...